लाइव न्यूज़ :

'झूठे मामले दर्ज कर हमें डरा सकते हैं तो आप बहुत बड़े भ्रम में जी रहे हैं', पटना में FIR दर्ज होने के बाद तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2020 15:41 IST

गोपालगंज में हुए तीहरे हत्याकांड में जदयू विधायक का नाम आने के बाद से ही तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार पर विधायक की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहे थे. इसी सिलसिले में शुक्रवार को तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ गोपालगंज जाकर पीड़ित परिवार से मिलना चाहते थे. लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी. उसके बाद राबडी आवास के बाहर खूब हो हल्ला हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने एकबार फिर से नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.पटना पुलिस के कार्रवाई के बाद तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला खत लिखकर चुनौती दी है. 

पटना: बिहार में गोपालगंज कूच को लेकर कल पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी और नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के द्वारा किये गये सियासी ड्रामे के बाद पुलिस के द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के बाद तेजस्वी यादव ने एकबार फिर से नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पटना पुलिस के कार्रवाई के बाद तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला खत लिखकर चुनौती दी है. 

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा है कि 'अगर आपको लगता है कि आप मेरे और पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर हमें डरा सकते हैं तो आप बहुत बडे भ्रम में जी रहे हैं. जब तक आपका पसंदीदा अपराधी और आतंकी प्रवृति का विधायक गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हम आराम नहीं करेंगे और नरसंहार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे. आप क्या चाहते है सत्ताधारी गुंडे ऐसे ही गरीबों का कत्लेआम करते रहे और हम चुप बैठे रहें? हम भाजपा के नेतृत्व वाली नीतीश सरकार को बिहार में अराजकता नहीं.' 

यहां बता दें कि गोपालगंज में हुए तीहरे हत्याकांड में जदयू विधायक का नाम आने के बाद से ही तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार पर विधायक की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहे थे. इसी सिलसिले में शुक्रवार को तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ गोपालगंज जाकर पीड़ित परिवार से मिलना चाहते थे. लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी. उसके बाद राबडी आवास के बाहर खूब हो हल्ला हुआ. विधायकों का राबडी आवास पर जुटान हुआ. जिसको लेकर सचिवालय थाना में लॉकडाउन उलंघ्न का मामला दर्ज किया गया है.

वहीं, अब मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पहले मंत्री नीरज कुमार ने कहा था लॉकडाउन में जो तेजस्वी ने किया वो दुर्भाग्यपूर्ण है. इसके बाद नीरज कुमार ने कविता के सहारे तेजस्वी यादव पर अटैक कर कहा कि भ्रष्टाचार के राजकुमार, भ्रष्टाचार का दाग लगा पटियाला कोर्ट में दंडवत रहे फिर भी अकड कायम है. तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि अपराधिक घटनाक्रम पर घृणित राजनीति का एजेंडा तय कर रहे थे. राजद के राजनीतिक बारात के मडवे में भ्रष्टाचारी, अपराधी, गुंडा, रेप के आरोपी और सजायफ्ता तो आपके राजनीतिक सहवाला रहे हैं. विनम्रता से बिप्रसे के अधिकारी कल राबडी आवास के बाहर तेजस्वी को लॉकडाउन का पाठ पढ़ा रहे थे. लेकिन आपके बड़े भाई ने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करेंगे. जिसके घर में दो दो पूर्व मुख्यमंत्री हो भले ही सजायाफ्ता हो इतना भी विधायिका का ज्ञान नहीं दिया है कि कानून तोडने के लिए कानून का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

टॅग्स :बिहारविधान सभा चुनाव २०२०नीतीश कुमारराबड़ी देवीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो