लाइव न्यूज़ :

Gonda Dalit teenage girl gang rape: 2022 को दलित किशोरी से गैंगरेप, राजा, रिजवान, इजराइल और महफूज को 25-25 वर्ष कैद की सजा, 30000-30000 रुपये का जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2024 10:13 IST

Gonda Dalit teenage girl convicted of gang rape: राजा नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने और उसके तीन साथियों रिजवान, इजराइल और महफूज ने दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देGonda Dalit teenage girl convicted of gang rape: सभी आरोपियों को दोषी ठहराया।Gonda Dalit teenage girl convicted of gang rape: दोषियों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।Gonda Dalit teenage girl convicted of gang rape: 25-25 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।

Gonda Dalit teenage girl convicted of gang rape: गोंडा जिले की एक अदालत ने करीब ढाई वर्ष पूर्व एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को मंगलवार को दोषी करार देते हुए उन्हें 25-25 वर्ष की कैद की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार सिंह और सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि 10 फरवरी 2022 को एक दलित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को स्कूल से घर लौटते समय राजा नामक व्यक्ति बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने और उसके तीन साथियों रिजवान, इजराइल और महफूज ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (पोक्सो) राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने साक्ष्यों के परीक्षण और बचाव एवं अभियोजन पक्ष को सुनने के बाद सभी आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें 25-25 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में नौ लोगों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई

गोंडा एक स्थानीय अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में नौ लोगों को मंगलवार को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और उनपर 21-21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता घनश्याम पांडे ने बताया कि 29 अगस्त 2012 को मनकापुर थाने में एक किशोर समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो गई, जबकि किशोर का मामला किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष लंबित है। पांडेय ने बताया कि हरनाटायार निवासी राम उदार ने 11 लोगों के खिलाफ भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर गोलीबारी करने और बम फेंकने का मामला दर्ज कराया था। हमले में उदार के परिवार के कई सदस्य घायल हो गए थे।

जांच अधिकारी ने सभी आरोपियों के खिलाफ सत्र न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। पांडेय ने बताया कि सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) राम दयाल ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया और रजनीश, नवनीत, नानकुन, ओंकारेश्वर, कृष्णकांत, सुरेश, सुशील, महेश और अमरनाथ को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई तथा 21-21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशGondaकोर्टउत्तर प्रदेश समाचाररेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...