लाइव न्यूज़ :

बिहार में बकरा चोर गिरोह से त्रस्त हुए बकरी पालन करने वाले, पहरा देने को हुए मजबूर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2024 17:31 IST

बकरे की चोरी के चलते ग्रामीण इलाकों में लोग अब अपने बकरे की पहरेदारी करने को विवश हो रहे हैं। लेकिन बकरा चोर गिरोह मौका पाते ही बकरे की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे कर बकरा पालकों की नींद को हराम कर दिया है। 

Open in App

पटना: सावन मास खत्म होते ही मांस-मछली का बाजार गुलजार हो गया है। मांस की बिक्री बढ़ाने के बाद बिहार के विभिन्न जिलों से बकरा चोरी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बकरे की चोरी के चलते ग्रामीण इलाकों में लोग अब अपने बकरे की पहरेदारी करने को विवश हो रहे हैं। लेकिन बकरा चोर गिरोह मौका पाते ही बकरे की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे कर बकरा पालकों की नींद को हराम कर दिया है। 

बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर बकरा चोर आते हैं और बकरे की चोरी करके फरार हो जाते हैं। राज्य के गया, भोजपुर, पूर्णिया, भागलपुर कटिहार सहित कई जिलों में ऐसी घटनाओं के घटने की खबरें आई हैं। भागलपुर में तो ब्रांडेड कपड़े और जूते पहने हुए बुलेट पर सवार होकर बकरा चोर आए और बकरे को उठाकर फरार हो गए। 

यह घटना नाथनगर अंतर्गत हबीबपुर में घटी, जहां दो युवकों को शनिवार को बकरा चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया। दोनों आरोपित हबीबपुर के मो. हसनैन और सदरुद्दीन चक के मो. ताज हैं। दोनों कजरैली थाना क्षेत्र के लक्ष्मिनिया पुल के पास घास चर रहे बकरे को उठा लिए और बुलेट पर लेकर भागने लगे।

तभी बकरे के मालिक ने उसे देख लिया और वो भी पीछे से आ रही दूसरी बाइक पर बैठ कर चोरों का पीछा करने लगा। वह लगातार चिल्ला भी रहा था। जबकि बुलेट पर खस्सी ने भी उछल-कूद करना शुरू कर दिया। आगे पुलिस रोड पर गश्ती कर रही थी। खस्सी के छटपटाने से चोर की बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिर गये, तभी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। 

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बकरे के साथ चोरों को पकड़ लिया गया है। कुछ इसी तरह की घटना पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में भी घटी थी। जबकि भोजपुर जिले और गया जिले में भी बकरे की चोरी को घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कटिहार जिले में भी बकरा चोर गिरोह से लोग त्रस्त हैं।

जानकारी के अनुसार बकरा चोर गिरोह बकरे की चोरी कर बकरा काटने वालों को बेच देते हैं। इसके लिए वह बाइक का प्रयोग करते हैं। बाइक पर सवार होकर आते हैं और बकरा लेकर भाग जाते हैं।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?