लाइव न्यूज़ :

गोवा: डच महिला ने छेड़छाड़ का किया विरोध तो चाकू से किया जानलेना हमला, आरोपी बार टेंडर गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: March 31, 2023 11:36 IST

मामला संज्ञान में आने के बाद से पुलिस ने फौरन मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में नीदरलैंड की एक महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ का आरोप आरोपी ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से किया हमला पुलिस ने हमलावर बार टेंडर को गिरफ्तार किया

पणजी: पर्यटकों के लिए एक बेहतर स्थल माना जाने वाले गोवा में पर्यटकों के साथ हमले की सूचना ने प्रशासन महकमे में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, नीदरलैंड की एक महिला पर्यटक पर कथित तौर पर छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया।

चाकू से जानलेवा हमले के बाद महिला पर्यटक बुरी तरह से घायल हो गई और उसे बचाने के लिए बीच में आए एक स्थानीय व्यक्ति भी जख्मी हो गया। घटना के बाद दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गोवा पुलिस ने गुरुवार हमलावर शख्स को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभिषेक वर्मा उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है और वह पेरनेम इलाके के एक होटल में बारटेंडर का काम करता था। इसी होटल में डच महिला ने अपना रिजर्वेशन करवाया था। 

महिला के टेंट में घुसा था आरोपी 

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात की है जब आरोपी शख्स महिला के टेंट में घुस गया। पुलिस के अनुसार, डच महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 25 से 30 साल की उम्र के एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके टेंट में घुसकर उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। जब वह चिल्लाई तो बार टेंडर ने उसे पकड़ने की कोशिश की और उसे धमकी दी। 

पुलिस ने मुताबिक, महिला की चीख-पुकार सुनकर यूरिको नामक एक व्यक्ति घटनास्थल पर पहुंचा। शख्स ने महिला को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी और बार टेंडर से भिड़ गया। व्यक्ति ने किसी तरह से आरोपी बार टेंडर को वहां से भगा दिया, हालांकि हमलावर ने शख्स पर भी चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। 

मामला संज्ञान में आने के बाद से पुलिस ने फौरन मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। 

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत अनधिकार प्रवेश, शीलभंग, हत्या का प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने सहित अन्य के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :गोवाGoa Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े