लाइव न्यूज़ :

शराब पी रहा था और रवींद्र सिंह वाल्मीकि-सनी रॉबिन के साथ पवन सिंह ठाकुर का झगड़ा, जातिसूचक अपशब्द पर विवाद, कैंची से हमला कर 1 को मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2025 21:55 IST

गाजियाबादः पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि विजय नगर क्षेत्र में एक शराब की दुकान पर पवन सिंह ठाकुर नामक व्यक्ति ने रवींद्र सिंह वाल्मीकि (36) को कथित तौर पर जातिसूचक अपशब्द कहे।

Open in App
ठळक मुद्देविरोध करने पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी। ठाकुर ने उस पर भी प्रहार करके घायल कर दिया।

गाजियाबादः गाजियाबाद जिले के विजय नगर इलाके में शराब की दुकान पर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की कैंची से प्रहार करके हत्या कर दी गयी। घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि विजय नगर क्षेत्र में एक शराब की दुकान पर पवन सिंह ठाकुर नामक व्यक्ति ने रवींद्र सिंह वाल्मीकि (36) को कथित तौर पर जातिसूचक अपशब्द कहे।

विरोध करने पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी। सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान ठाकुर ने वाल्मीकि पर कैंची से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। मौके पर मौजूद सनी रॉबिन नामक व्यक्ति ने बीच-बचाव की कोशिश की तो ठाकुर ने उस पर भी प्रहार करके घायल कर दिया।

पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान वाल्मीकि की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी ठाकुर को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना इलाके के कृष्णा बाग कॉलोनी के पास एक फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जायसवाल ने बताया कि ठाकुर ने पूछताछ में कुबूल किया है कि वह शिवपुरी में शराब पी रहा था और इसी दौरान उसका वाल्मीकि और रॉबिन से झगड़ा हो गया, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?