लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ की टोपी और दाढ़ी में तस्वीर शेयर करने पर विवाद, गाजियाबाद नगर निगम के पार्षद पर FIR दर्ज

By विनीत कुमार | Updated: February 15, 2022 10:28 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ की एक विवादित तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड 66 के पार्षद मुस्तकीम चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद नगर निगम के वार्ड 66 के पार्षद मुस्तकीम चौधरी के खिलाफ एफआईआर।मुस्तकीम चौधरी पर सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने के आरोप।तस्वीर में योगी आदित्यनाथ को दाढ़ी वाले शख्स के रूप में और (मुस्लिम) टोपी पहने दिखाया गया था।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर साझा करने के आरोप में एक नगर पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से सोमवार को इसकी जानकारी दी गई। 

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पसौंडा गांव के लोगों ने यह शिकायत मुस्तकीम चौधरी के खिलाफ दर्ज करायी है। पुलिस ने मुस्तकीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम सेल ने भी इस केस में जांच शुरू कर दी है।

योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने का आरोप

पुलिस में दी गयी शिकायत के अनुसार गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड 66 के पार्षद मुस्तकीम चौधरी ने कथित तौर पर आदित्यनाथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसमें सीएम योगी को दाढ़ी वाले शख्स के रूप में और (मुस्लिम) टोपी पहने दिखाया गया था। 

शिकायत के मुताबिक तस्वीर के साथ आपत्तिजनक कैप्शन भी लिखा गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही गोरखनाथ मठ के मठाधीश भी हैं। टोपी-दाढ़ी लगाकर उनकी तस्वीर पोस्ट होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आरोप लगाया गया है कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने इस पोस्ट को साझा भी किया है। इससे धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं। 

वहीं दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार मुस्तकीम ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें पता चला कि उनके फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ऐसी तस्वीर पोस्ट हुई है। मुस्तकीम ने कहा कि इसके बाद उन्होंने तत्काल उसे तुरंत डिलिट कर दिया। मुस्तकीम का कहना है कि उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट नहीं की थी। बता दें कि चौधरी ने नगर निगम का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। हालांकि जीत के बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा