लाइव न्यूज़ :

पति की गला रेत कर हत्या, पत्नी और छोटा भाई अरेस्ट, सीतामढ़ी की रहने वाली तीन बच्चों की मां ने कहा-अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था

By भाषा | Updated: November 13, 2022 21:21 IST

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इराज राजा ने यहां बताया कि बिहार के सीतामढ़ी जिले का मूल निवासी 35 वर्षीय अयाज नामक व्यक्ति वर्ष 2005 से ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित कुशल पार्क कॉलोनी में पत्नी शाजरा और तीन बच्चों के साथ रहता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि पिछली 11/12 नवंबर की मध्य रात्रि को अयाज की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अयाज की पत्नी शाजरा और भाई आमिर को गिरफ्तार किया गया। उनके बीच नाजायज रिश्ते थे, जिसके बारे में अयाज को पता चल गया था, लिहाजा दोनों ने गला रेत कर हत्या कर दी।

गाजियाबादःउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बिहार के सीतामढ़ी निवासी एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या के मामले में रविवार को उसकी पत्नी और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों ने यह कुबूल किया है कि अवैध संबंधों में बाधा बनने पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इराज राजा ने यहां बताया कि बिहार के सीतामढ़ी जिले का मूल निवासी 35 वर्षीय अयाज नामक व्यक्ति वर्ष 2005 से ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित कुशल पार्क कॉलोनी में अपनी पत्नी शाजरा और तीन बच्चों के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि पिछली 11/12 नवंबर की मध्य रात्रि को अयाज की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अयाज की पत्नी शाजरा और भाई आमिर को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पुलिस पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उनके बीच नाजायज रिश्ते थे, जिसके बारे में अयाज को पता चल गया था, लिहाजा दोनों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।

आमिर ने पुलिस को बताया कि वह हत्या करने के बाद पीछे की गली में कूद कर भाग गया था और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू एक प्लॉट में गाड़ दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो