लाइव न्यूज़ :

WATCH: आटे में पेशाब मिलाकर रोटी बना रही थी सहायिका?, रियल एस्टेट कारोबारी के घर में काम करने वाली आरोपी महिला की हरकत कैमरे में कैद, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2024 19:13 IST

Ghaziabad: परिवार के सदस्यों को यकृत में समस्या हो रही है तथा गड़बड़ी का संदेह होने पर उसने रसोई में घरेलू सहायिका की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम ने चुपके से अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।सहायिका आटे में पेशाब मिलाती हुई नजर आयी। प्राथमिकी दर्ज की और मंगलवार को रीना को गिरफ्तार कर लिया।

Ghaziabad:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर में काम करने वाली सहायिका को आटे में पेशाब मिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शांति नगर कॉलोनी की रहने वाली रीना (32) नामक घरेलू सहायिका की यह हरकत कैमरे में कैद हो गयी। उनके मुताबिक, यह घटना तब सामने आई जब घर के मालिक नितिन गौतम की पत्नी रूपम ने देखा कि उनके परिवार के सदस्यों को यकृत में समस्या हो रही है तथा गड़बड़ी का संदेह होने पर उसने रसोई में घरेलू सहायिका की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि गौतम ने चुपके से अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें सहायिका आटे में पेशाब मिलाती हुई नजर आयी। उन्होंने बताया कि परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और सुबूतों के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज की और मंगलवार को रीना को गिरफ्तार कर लिया।

वेव सिटी की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) लिपि नगाइच ने बताया, ''पूछताछ के दौरान घरेलू सहायिका ने शुरू में आरोपों से इनकार किया। हालांकि, वीडियो सामने आने पर उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।” उनके मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि वह छोटी-छोटी गलतियों के लिए अक्सर डांटे जाने के कारण अपने मालिक से नाराज थी और बदला लेने की नीयत से उसने आटे में पेशाब मिलाया था।

नगाइच ने बताया कि रीना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 272 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलाने की संभावना वाला घातक कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज्य में हाल में कई जगहों से खाद्य पदार्थों में मूत्र और थूक सहित मानव अपशिष्ट मिलाए जाने की ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं।

इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह जल्द ही उन विक्रेताओं के खिलाफ एक नया कानून लाएगी जो "अपनी पहचान छिपाते हैं" और खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में मानव अपशिष्ट या अखाद्य सामग्री मिलाते हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा