लाइव न्यूज़ :

गयाः एसबीआई से 16 लाख लूटे, मैनेजर सहित कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट, 7 दिन के अंदर करोड़ों की लूट, सीसीटीवी डीवीआर ले गए

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2022 17:29 IST

बिहार के गया जिले का मामला है. पांच की संख्या में आये लूटेरों ने बैंक के मैनेजर सहित कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की और घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते के बाद स्थानीय पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में दो दिन के दौरान यह बैंक लूट की दूसरी घटना है.छपरा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 6 लाख रुपए लूट लिए थे.घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया है.

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बैंक को निशाना बनाया है. गया जिले के गुरारू बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से हथियारों से लैस लुटेरों ने लगभग 16 लाख रुपये लूट कर आराम से चलते बने. लगभग सात दिन के कई बैंक से करोड़ों लूट लिए.

बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में आये लूटेरों ने बैंक के मैनेजर सहित कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की और घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते के बाद स्थानीय पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची. बता दें कि बिहार में दो दिन के दौरान यह बैंक लूट की दूसरी घटना है.

इससे पहले अपराधियों ने बुधवार को छपरा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 6 लाख रुपए लूट लिए थे और रोहतास जिले में बंधन बैंक से दो लाख रुपये लूट लिये थे. घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया है. वहीं सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे बैंक खुलने के कुछ देर बाद हथियारों से लैस कई युवक बैंक में घुस गये और बैंककर्मियों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और बैंक में रखे करीब 16 लाख रुपये लूटे और बड़े ही आराम से भाग निकले. कुछ लोगों को पिस्तौल के बट से वार कर भयभीत कर दिया.

यही नही घटना को अंजाम देने के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए.  इधर, घटना को लेकर शाखा प्रबंधन जयंत कुमार ने बताया कि बैंक खोलने के थोडी ही देर बाद 4 से 5 की संख्या में लडके जो बाहर खडे थे, वो अंदर आ गये और हथियार दिखाकर मुझसे चाभी मांगने लगा. वो मेरे पास आया और चाभी की मांग की.

हमने कहा कि चाभी स्टाफ के पास है तो वो गुस्सा हुए. उन्होंने बताया कि बैंक के कैश चेस्ट की चाभी देने में आनाकानी करने पर गोली मार देने की धमकी देने लगे. घटना की सूचना पर टिकारी डीएसपी गुलशन कुमार पहुंचे हैं, पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है. वहीं, घटना के बाद एसएसपी हरप्रीत कौर मामले की जांच करने के लिए खुद बैंक पहुंची.

उन्होंने बताया कि 8 की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. अब तक की जांच में 15 लाख 59810 की लूट हुई है. इस लूट कांड के बाद एसआईटी गठित कर दिया गया है. गुरारू को जोडने वाले जितने भी मार्ग हैं उन सभी मार्गों की नाकेबंदी कर वहां जांच अभियान शुरू कर दी गई है. साथ ही टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों को भी लगाया गया है. लूट कांड के बाद जिले के सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है. वहां भी अपने स्तर से पुलिस पदाधिकारी जांच में जुटे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप