लाइव न्यूज़ :

गयाः चार लोगों को फांसी देकर मारने वाला कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव अरेस्ट, बिहार एसटीएफ, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऐसे धर दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2023 15:44 IST

गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बीते दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव टिकारी अनुमंडल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घूमकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

Open in App
ठळक मुद्देभाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य भी है।गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।प्रमोद मिश्रा औरंगाबाद का रहने वाला है।

पटनाः प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा- माओवादी का शीर्ष नेता सह पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रमोद मिश्रा एवं अनिल यादव को बिहार एसटीएफ, गया पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों माओवादिओं को गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

इनकी गिरफ्तारी के बाद सीआरपीएफ की कोबरा टीम प्रमोद से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किया गया नक्सली प्रमोद मिश्रा उर्फ लव कुश गया में एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी पर लटका देने का आरोप है। बताया जाता है कि प्रमोद मिश्रा औरंगाबाद का रहने वाला है। वह भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य भी है।

14 नवंबर 2021 को डुमरिया के मोनबार जंगल से सटे इलाके में रहने वाले सरयू सिंह भोक्ता के घर हमला किया था। सरयू सिंह भोक्ता के दोनों बेटे सतेंद्र और महेंद्र और उनकी पत्नी मनोरमा देवी और सुनीता की हत्या कर दी थी। इसके बाद चारों शव को फंदे पर लटका दिया था। फिर बम से घर भी उड़ा दिया था।

वारदात के बाद नक्सलियों ने घर के बाहर एक पर्चा भी चिपकाया था। इसमें बदला लेने के लिए इस परिवार के सदस्यों की हत्या की बात कही गई थी। इस हत्या में कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और उसके साथी आरोपी हैं। नक्सली समूह माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर ऑफ इंडिया में मिश्रा को पार्टी के अंदर सोहन दा, शुक्ला जी, कन्हैया, जगन भरत, नूर बाबा, बीवी जी, अग्नि, और बाण बिहार के नाम से जाना जाता है।

इसे दिल्ली संचालन का भी प्रभारी बनाया गया था। प्रमोद मिश्रा हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों में आंदोलन को सक्रिय करने में काफी मदद की थी। कहा जा रहा है कि 2008 में भी गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन प्रमोद मिश्रा को 2017 में सबूत के अभाव में रिहा कर दिया गया था। तब से वह फरार था। देश के दक्षिणी राज्यों में सक्रिय हो गया था। झारखंड सरकार ने 1 करोड़ रुपए का इनाम रखने का प्रस्ताव सुरक्षा एजेंसियों को दिया था।

गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बीते दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव टिकारी अनुमंडल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घूमकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। दोनों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम (गया पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी ) का गठन किया गया, जिसके बाद  कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव  गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानक्सलGaya
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप