लाइव न्यूज़ :

प्यार में रोड़ा बना पति, पत्नी ने सुपारी देकर करा दी हत्या, आंसू बहाने की जगह बनाने लगी लाश का वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 5, 2021 20:56 IST

पुलिस ने एक हत्याकांड मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार भी बरामद किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को जब इससे संबंधित वीडियो हाथ लगी, तब इस पूरे मामले से पर्दा उठ गया.मृतक की पत्नी ने अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ बाकी जिन्दगी गुजारने के लिए अपने पति की हत्या करवाई थी. अपराधियों ने मृतक के घर के पास ही इस वारदात को अंजाम दिया था.

पटनाः बिहार के गया जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इसमें पत्नी ने ही सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी. इस घटना के बाद मातम मनाने के बदले वह उसका वीडियो बना रही थी.

 

हत्या के घंटे-भर बाद ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दिख रहा था कि सड़क पर पडे़ व्यापारी के शव के पास पीले रंग की सूट में खड़ी एक महिला व्यापारी के सीने में दिख रहे गोलियों के निशान और उसमें से रिश्ते खून की तस्वीरें उतार रही है. मृतक के परिजनों को यह बात अजब लगी. जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई. 

इसके बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने एक हत्याकांड मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार भी बरामद किया गया. इस संबंध में गया वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि विगत 23 अक्टूबर की रात्रि जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के काजी मोहल्ला स्थित रूबी श्रृंगार दुकान के स्टाफ मोहम्मद तैयब आलम को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. अनुसंधान में जुटी पुलिस को जब इससे संबंधित वीडियो हाथ लगी, तब इस पूरे मामले से पर्दा उठ गया.

महिला का असली रूप देख पुलिस भी हैरान रह गई. मृतक की पत्नी ने अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ बाकी जिन्दगी गुजारने के लिए अपने पति की हत्या करवाई थी. अपराधियों ने मृतक के घर के पास ही इस वारदात को अंजाम दिया था. जिसके बाद मृतक की पत्नी घटनास्थल पर पहुंच गई. जहां आंसू बहाने की जगह वह लाश की वीडियो बनाने लगी.

जिसके बाद से पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया था. एसएसपी ने बताया कि इस मामले में सिटी एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का भी गठन किया गया था. जिसके बाद से पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी. इस दौरान यह गुप्त सूचना मिली कि शेरघाटी थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव के समीप घटना में शामिल अपराधी किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए इक्कट्ठा हुए हैं.

जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कई थानों की पुलिस द्वारा हमजापुर में छापामारी की गई. एसएसपी ने बताया कि मृतक के भाई शहादत ने पहले ही दिन शेरघाटी थाने में पुलिस अधिकारियों से इस वायरल वीडियो की चर्चा करते हुए कहा था कि किसी न किसी रूप में उसकी पत्नी भी हत्याकांड में शामिल है.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों की निशानदेही पर शेरघाटी बाजार से ही मो. जीशान को भी गिरफ्तार किया गया है. मो. जीशान ने ही सुपारी लेने का कार्य किया था. उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में अपराधियों के द्वारा यह जानकारी दी गई कि मृतक मो. तैयब आलम की पत्नी अफशा परवीन ने ही उक्त अपराधियों को अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी.

अफशा परवीन की पूर्व में अपने एक प्रेमी से शादी हुई थी. इसके बाद उसने तैयब आलम से दूसरा विवाह किया था. अफशा परवीन ने अपने पति तैयब आलम की हत्या के लिए 2 लाख की सुपारी दी थी. जिसके बाद 80 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे. बाकी पैसा काम हो जाने के बाद देने की बात हुई थी. इस मामले में मृतक की पत्नी अफशा परवीन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप