लाइव न्यूज़ :

गयाः बेटी ने बाप पर लगाया रेप का आरोप, कहा-दो छोटी बहनों के साथ भी पिता और चाचा करते हैं छेड़छाड़, यौन शोषण के कारण बड़ी बहन की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 29, 2022 17:31 IST

पीड़िता ने थाने में दिए गए आवेदन में कहा है कि उसके पिता कई वर्षों से उसके साथ यौन शोषण कर रहे हैं. दो छोटी बहनों के साथ भी पिता और चाचा छेड़छाड़ करते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देविरोध करने पर जबर्दस्ती मानसिक चिकित्सक के पास ले जाते हैं.यौन शोषण के कारण उसकी बड़ी बहन की मौत हो चुकी है.पिता पेशे से वकील हैं, इसलिए उनकी बातों को दबाया जा रहा था.

पटनाः बिहार में गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैजनाथ सहाय लेन में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां पीड़िता ने अपने ही पिता अधिवक्ता श्रवण कुमार के खिलाफ महिला थाना में लिखित आवेदन देकर यौन शोषण का आरोप लगा सनसनी फैला दी है. 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाने में दिए गए आवेदन में कहा है कि उसके पिता कई वर्षों से उसके साथ यौन शोषण कर रहे हैं. साथ ही उसकी दो छोटी बहनों के साथ भी पिता और चाचा छेड़छाड़ करते हैं. विरोध करने पर उसे जबर्दस्ती मानसिक चिकित्सक के पास ले जाते हैं.

लेकिन आज मौका मिलते ही वह थाना पहुंची है. महिला थाना अध्यक्ष को अपनी आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने यह भी बताया है कि इसी तरह से यौन शोषण के कारण उसकी बड़ी बहन की मौत हो चुकी है. पिता पेशे से वकील हैं, इसलिए उनकी बातों को दबाया जा रहा था.

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना अध्यक्ष रविरंजना कुमारी ने पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप