लाइव न्यूज़ :

परिवार के खिलाफ शादी, बेटी राधिका कुमारी और एक दिन के नवजात को पिता अनिल चौधरी ने गला घोंटकर हत्या की, गांव में सुनसान जगह पर दफनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2025 17:39 IST

गढ़वाः मेराल पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी विष्णुकांत ने कहा, ‘‘यह झूठी शान के लिए हत्या का मामला है। आरोपी पिता की पहचान अनिल चौधरी (45) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।लड़की और उसका बच्चा लापता हैं।राधिका के पलामू जिले के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे।

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में झूठी शान के खातिर हत्या के एक संदिग्ध मामले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग बेटी और उसके एक दिन के नवजात शिशु की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना मेराल थाना क्षेत्र के ओरैया गांव में हुई। मृतका की पहचान राधिका कुमारी (17) और उसके एक दिन के बच्चे के रूप में हुई है। मेराल पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी विष्णुकांत ने कहा, ‘‘यह झूठी शान के लिए हत्या का मामला है। आरोपी पिता की पहचान अनिल चौधरी (45) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।’’ अधिकारी ने बताया कि पांच अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़की और उसका बच्चा लापता हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनकी तलाश शुरू की और पूछताछ के लिए उसके पिता को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी राधिका के पलामू जिले के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे।

बाद में वह घर से भाग गई और अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध उस व्यक्ति से शादी कर ली।’’ अधिकारी ने बताया कि करीब चार-पांच महीने पहले मृतका के पति को बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत जेल भेज दिया गया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया। दो अक्टूबर को पीड़िता ने गढ़वा के सदर अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया और बाद में दोनों के लापता होने की सूचना दी गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें सोमवार को मृतका के पति से इस संबंध में शिकायत मिली, जिसमें उसने शक जताया कि उसके पिता ने ही दोनों की हत्या की है।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायत के आधार पर हमने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बयान दिया कि उसने दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उन्हें गांव में एक सुनसान जगह पर दफना दिया था।

हमने सोमवार देर शाम उस स्थान से शव बरामद किए।’’ शवों को पोस्टमार्टम के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मेराल पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो