लाइव न्यूज़ :

प्रेमी के साथ थी प्रेमिका?, पिता और भाई ने देखा और पीट-पीटकर मार डाला, चुपके से अंतिम संस्कार कर रहे थे परिवार के लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 13:46 IST

Garhwa: पुलिस अधिकारी नीरज कुमार ने कहा, ‘‘हमें जानकारी मिली थी कि लड़की को उसके प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद उसके परिवार वालों ने पीट-पीटकर मार डाला था।

Open in App
ठळक मुद्देशव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे।पीड़िता के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले में एक किशोरी को उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद उसके परिवार ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार शाम को उस समय मौके पर पहुंच गई, जब करीब 15 साल की लड़की का उसके परिवार वाले चुपके से अंतिम संस्कार कर रहे थे। पुलिस अधिकारी नीरज कुमार ने कहा, ‘‘हमें जानकारी मिली थी कि लड़की को उसके प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद उसके परिवार वालों ने पीट-पीटकर मार डाला था।

पुलिस की एक टीम गढ़वा टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में उस समय श्मशान घाट पर पहुंच गई, जब परिवार वाले उसके शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस को देखकर परिवार के ज़्यादातर लोग मौके से भाग गए, लेकिन पीड़िता के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

कुमार ने कहा कि शव को सदर अस्पताल में पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला है कि यह झूठी शान के नाम पर हत्या (ऑनल किलिंग) का मामला है। मामला दर्ज कर लिया गया है, और पिता तथा भाई से पूछताछ चल रही है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम