लाइव न्यूज़ :

यूपी में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले जालसाज सक्रिय, फर्जी आईडी से बनाए गए 300 से ज्यादा कार्ड

By राजेंद्र कुमार | Updated: November 2, 2025 16:23 IST

इस फर्जीवाड़ा के सामने आने पर साचीज के स्टेट नोडल अफसर डॉ.सचिन वैश्य ने हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में संबंधित अफसरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. 

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कुछ माह पहले आयुष्मान योजना के मरीजों के साथ प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर मनमानी बिलिंग किए जाने का मामला पकड़ा गया था. अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पोर्टल में सेंध लगाकर बड़े पैमाने में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने जाने का मामला सामने आया है. पता चला है कि जालसाजों ने 300 से ज्यादा लोगों के आयुष्मान कार्ड में फर्जीवाड़ा करके 300 गोल्डन कार्ड बनाने का फर्जीवाड़ा किया है.बरेली,शाहजहांपुर और जालंधर के लोगों के कार्ड बनाए जाने का मामला पकड़ा गया है. इस फर्जीवाड़ा के सामने आने पर साचीज के स्टेट नोडल अफसर डॉ.सचिन वैश्य ने हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में संबंधित अफसरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. 

ऐसे पकड़ में आया फर्जीवाड़ा  : 

यूपी में  अब तक  5.38 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. यह कार्ड बनाए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है. ऐसे यूपी में हुआ इस फर्जीवाड़ा से सरकार भी सकते में हैं. फिलहाल साचीज के स्टेट नोडल अफसर सचिन वैश्य के अनुसार, अज्ञात आरोपियों ने स्टेट हेल्थ एजेंसी के पोर्टल में अफसरों की लॉग इन से छेड़छाड़ कर पोर्टल से मोबाइल नम्बर हटाकर नए नम्बर दर्ज कर फर्जीवाड़ा किया है. यह फर्जीवाड़ा दीपावली की छुट्टियों के दौरान साचीज के अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर किया गया. 

इस फर्जीवाड़े का खुलासा लखनऊ के सैदापुर निवासी शिवम पाठक की शिकायत पर हुई जांच से हुआ. इस जांच से यह मालूम हुआ कि आईएसए आईडी यूएसईआर 6801737 से अबुल कलाम के नाम से कार्ड जारी किया गया है. जबकि इस नाम से कोई कार्ड ही नहीं बनाया गया था. इस खुलासे के बाद पूरे मामले की गहनता से जांच की गई तो पता चला कि करीब 300 से अधिक आयुष्मान कार्ड फर्जी तरीके से बनाए गए हैं. इस मामले की जानकारी यूआईडीएआई के उप महानिदेशक को दी गई. इसके बाद साचीज ने सभी कार्डों को अवैध घोषित करते हुए फर्जी माने गए 300 कार्ड से उपचार पर क्लेम के भुगतान पर भी रोक लगा दी है.  

ऐसे बनाए गए फर्जी कार्ड : 

सचिन वैश्य के अनुसार, स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) द्वारा संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड जारी होते हैं. इस कार्ड के जरिये मुफ्त चिकित्सा की सुविधा मिलती है. इस व्यवस्था में सेंध लगाकर 300 फर्जी गोल्डन कार्ड बनाए गए. इन फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले जालसाजों ने कार्ड को अनुमोदित करने के लिए साचीज के सक्षम अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाई थी. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पोर्टल पर कार्ड के लिए अनुमोदन करने वाले अधिकारियों के वही मोबाइल नंबर जुड़े थे, जो उनके आधार कार्ड में संलग्न हैं. फर्जीवाड़ा करने वालों ने पोर्टल पर मोबाइल नंबर ही बदल दिया, जिससे ओटीपी संबंधित अधिकारी के पास जाने के बजाय उनके पास जाए. 

इसी ओटीपी नंबर से नए आयुष्मान कार्डों को अनुमोदित किया गया. साचीज की ओर से अनुमोदन में लगे अधिकारियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है. राज्य की मुख्य कार्यपालक अधिकारी साचीज अर्चना वर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है. पुलिस के साथ विभागीय जांच भी शुरू की गई है. आईपी एड्रेस मैपिंग की जा रही है। जिन आईडी से अनाधिकृत कार्ड बन चुके हैं, उन्हें तत्काल संदिग्ध श्रेणी में डालने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है. जल्दी ही जालसाजों को पकड़ा जाएगा. इसके साथ ही बीते छह माह में जारी किए गए अन्य कार्ड की भी जांच कराने का भी फैसला किया गया.  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारजन आरोग्‍य योजनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?