लाइव न्यूज़ :

कथित भ्रष्टाचार सहित वित्तीय अनियमितता के आरोप में फंसे मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद भेजे गए जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2023 17:03 IST

मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार सहित वित्तीय अनियमितता से जुड़े कई मामले शामिल रहे हैं। इसी को लेकर एसयूवी (विशेष निगरानी) की टीम लगातार छापामारी कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व कुलपति के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार सहित वित्तीय अनियमितता से जुड़े कई मामले शामिलइसी को लेकर एसयूवी (विशेष निगरानी) की टीम लगातार छापामारी कर रही थीप्रसाद ने विशेष निगरानी की अदालत में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया

पटना: बिहार में मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने बुधवार को पटना के निगरानी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके खिलाफ कथित भ्रष्टाचार सहित वित्तीय अनियमितता से जुड़े कई मामले शामिल रहे हैं। इसी को लेकर एसयूवी (विशेष निगरानी) की टीम लगातार छापामारी कर रही थी। दो दिन पहले भी एसयूवी ने उत्तर प्रदेश में राजेन्द्र प्रसाद के ठिकानों पर छापेमारी की थी।  

निगरानी की दबिश को देखते हुए आरोपी पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने विशेष निगरानी की अदालत में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया। बता दें कि मगध विश्वविद्यालय में अवैध नियुक्ति, टेंडर घोटाला समेत अन्य मामल में करीब 30 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ लगा है। 

इस मामले में प्राथमिक साक्ष्य मिलने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने 2021 में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद के ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान एसवीयू को नगदी समेत कई अहम दस्तावेज और सबूत हाथ लगे थे। लेकिन राजेंद्र प्रसाद अपने पद के रसूख का इस्तेमाल कर विशेष निगरानी से बचते रहे। काफी दवाब के बाद उन्हौने मई 2022 में कुलपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

इस बीच राजेंद्र प्रसाद अग्रिम जमानत याचिका लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गए, पर कोर्ट ने उनकी खारिज कर दी थी। इसके बाद अब एसवीयू ने राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ अपनी दबिश बढ़ा दी। एसवीयू ने मामले के जांच अधिकारी को भी बदल दिया है। इस मामले की जांच का जिम्मा एसपी स्तर के अधिकारी चंद्रभूषण को सौंपा है। 

इसके साथ ही इंस्पेक्टर स्तर के दो अधिकारी भी इसमें लगाए गए हैं। निगरानी कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद एसवीयू की टीम ने रविवार को गोरखपुर में प्रो. राजेंद्र प्रसाद के आवास और शिक्षण संस्थान में छापा मारा, लेकिन राजेंद्र प्रसाद फरार होने में सफल रहे, पर बढते दवाब की वजह से उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।

टॅग्स :बिहारक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए