लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह को झटका, दानापुर कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, जाना पड़ सकता है जेल, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2022 18:40 IST

बिहार का मामलाः बाहुबली नेता एवं पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी कार्तिकेय सिंह वर्ष 2014 के अपहरण के एक मामले में आरोपित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिकेय सिंह पर दर्ज मामले में आज दानापुर कोर्ट में सुनवाई हुई।पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह दानापुर कोर्ट नहीं पहुंचे।16 अगस्त को ही कार्तिकेय सिंह को कोर्ट में पेश होना था।

पटनाः बिहार के पूर्व विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह को अदालत ने जमानत नहीं दी। दानापुर कोर्ट ने आज यह फैसला सुनाया। अब उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। कल ही विभाग बदल कर उन्हें गन्ना उद्योग विभाग सौंपा गया था, जिसके बाद उन्होंने देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

बाहुबली नेता एवं पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी कार्तिकेय वर्ष 2014 के अपहरण के एक मामले में आरोपित हैं। कार्तिकेय कुमार के वकील जनार्दन राय ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि 2015 और 2017 में भी उनकी जमानत याचिका रद्द हुई थी। वारंट को लेकर विवाद और अपहरण के मामले में कार्तिकेय सिंह पर दर्ज मामले में आज दानापुर कोर्ट में सुनवाई हुई।

हालांकि पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह दानापुर कोर्ट नहीं पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति में उनके वकील के द्वारा कोर्ट के सामने पक्ष रखा गया। फैसला साढ़े बजे तक के लिए सुरक्षित रख लिया गया था। शाम में इस मामले में फैसला आया। जिसमें एडीजे अदालत ने हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कार्तिकेय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी।

अब उनपर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा गया है। ऐसे में अब जमानत के लिए कार्तिक सिंह पटना हाई कोर्ट जाएंगे। बताया जाता है कि दानापुर कोर्ट में एडीजे-3 के समक्ष उनके वकील ने करीब एक घंटे तक बहस की थी। अब कार्तिक सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

इससे पहले 16 अगस्त को ही कार्तिकेय सिंह को कोर्ट में पेश होना था। लेकिन वो बिहार में नई सरकार के गठन के बाद उसी दिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे। इस बीच दानापुर कोर्ट के 12 अगस्त की आदेश की कॉपी सामने आई, जिसमें मोकामा के थाना प्रभारी को आदेश दिया गया है कि कार्तिकेय सिंह के खिलाफ एक सितंबर तक किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।

बता दें कि 2014 में राजीव रंजन को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। इसको लेकर आज दानापुर कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। पूर्व विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब कार्तिकेय सिंह को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारअनंत सिंहपटनाआरजेडीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप