लाइव न्यूज़ :

रेप के आरोप में गुजरात बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष पर मामला दर्ज, कॉलेज में एडमिशन के नाम पर किया शोषण

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 20, 2018 02:20 IST

21 साल की लड़की ने 10 जुलाई को सूरत पुलिस कमिश्नर के यहां बीजेपी नेता के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के शिकायत मुताबिक पीड़ित लड़की 2017 से बीजेपी नेता जयंती भानुशाली को जानती थी

Open in App

अहमदाबाद , 20 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जयंती भानुशाली के खिलाफ 21 वर्षीय महिला से बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। भानुशाली पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनिंग कॉलेज में नामांकन दिलाने के बहाने उससे बलात्कार किया। 

सहायक पुलिस आयुक्त जे . के . पंड्या के मुताबिक राज्य भाजपा इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष भानुशाली के खिलाफ सूरत के सरथना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।  जयंती भानुशाली ने अपने पद से इस्तीफा भी 13 जुलाई को पार्टी से दबाव मिलने के बाद दे दिया था। भानुशाली ने अपना इस्तीफा गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वाघानी को सौंपा था।

2 सालों तक किन्नर को हैंडसम लड़का समझ करती रही प्यार, फेसबुक से हुई थी दोस्ती

21 साल की लड़की ने 10 जुलाई को सूरत पुलिस कमिश्नर के यहां बीजेपी नेता के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के शिकायत मुताबिक पीड़ित लड़की 2017 में भानुशाली को जानती थी। 2017 में वह 12वीं पास करने के बाद फैशन डिजाइनिंग कोर्स कराने वाले कॉलेज में एडमिशन की कोशिश कर रही थी। लड़की ने यह दावा किया है कि भानुशाली ने उसे आश्वासन दिया था कि वह उसे अहमदाबाद के किसी भी कॉलेज में एडमिशन दिलवा देंगे।  

पीड़िता के मुताबिक पिछले साल 2017 में नवंबर में भानुशाली ने उसे अहमदाबाद बुलाया। जहां से वह उसे प्राइवेट कार में गांधीनगर ले गए। पीड़ित लड़की ने बताया कि अहमदाबाद से गांधीनगर ले जाते वक्त भानुशाली ने कार को एक सुनसान जगह पर रोका और फिर रेप की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस इस ममाले में जांच कर रही है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी