लाइव न्यूज़ :

फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह को फेसबुक पर मिली मूसेवाला की तरह जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: July 7, 2022 17:20 IST

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिल्म प्रोड्यूसर को धमकी किसने और क्यों भेजी? मुंबई पुलिस इसकी जांच की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म निर्माता ने मुंबई में स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया हैमामला दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस जांच में जुटी

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में फिल्म प्रोड्यूसर ने स्थानीय पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करवाई है। गुरुवार को मुंबई पुलिस के एक बयान के अनुसार, फिल्म निर्माता संदीप सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है।

फिल्म निर्माता ने मुंबई में स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। सोशल मीडिया पर मिली धमकी में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूस वाला की हत्या की तर्ज पर उन्हें जान से मारने की बात कही गई है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिल्म प्रोड्यूसर को धमकी किसने और क्यों भेजी? मुंबई पुलिस इसकी जांच की जा रही है। 

आपको बता दें कि पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को अज्ञात चिट्ठी के माध्यम से पंजाबी सिंगर मूसेवाला की तरह हाल करने की धमकी दी गई थी। आपको बता दें कि मूसेवाला की 29 मई को पंजाब में उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक फेसबुक पोस्ट में गायक की हत्या के आयोजन की जिम्मेदारी ली थी।

टॅग्स :मुंबई पुलिसहिन्दी सिनेमा समाचारसंदीप सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो