लाइव न्यूज़ :

बिहार के छपरा जिले में बेखौफ अपराधियों ने राजद नेता का किया अपहरण, पुलिस छानबीन में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2023 19:09 IST

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की जानकारी मिलते ही पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गयाघटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैसुनील राय का मोबाइल अपहरण वाले स्थान से कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया है

पटना: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में छपरा में राजद नेता सुनील राय का उनके ही घर से हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। अपहरण को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ अपराधियों के द्वारा सुनील राय को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाते देखा जा रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा के मुप्फसिल थाना क्षेत्र में साढ़ा इलाका स्थित घर से सुनील राय का कुछ अपराधियों ने अपहरण कर लिया। घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। उस वक्त वह घर के बाहर ही टहल रहे थे तभी आधा दर्जन बदमाश आए और उनके सफेद रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठा लिया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। लोगों का कहना है कि राजद नेता सुनील राय जमीनी कारोबार से जुड़े है। पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। सुनील राय का मोबाइल अपहरण वाले स्थान से कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया है। 

वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि करीब 5 से 6 की संख्या में अपराधी पहुंचे और सुनील कुमार को जबरन खींचकर एक स्कॉर्पियो में बैठा रहे हैं। हथियारबंद अपराधियों ने सुनील राय को गाड़ी में बैठाया और फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाकर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस बरामद मोबाइल से कॉल डिटेल वगैरह निकालने में भी लगी है। 

सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है। सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि अपहरण की बात सामने आ रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :आरजेडीBihar Policeनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए