लाइव न्यूज़ :

बच्चों को उल्टा लटकाकर पिता ने बेहरमी से पीटा, फिर वीडियो बनाकर पत्नी को भेजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आकाश चौरसिया | Updated: July 11, 2024 18:31 IST

मामले में जब पत्नी को पति ने वीडियो भेजा, तो पत्नी गुस्सा गई और फिर थाने जाकर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पति ने बच्चों की पिटाई का वीडियो बनाया था, वो भी पुलिस को दिखाया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया, आरोपी भगवानदास परिहार को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपति ने पत्नी को बच्चों का पीटते हुए वीडियो भेजा इस बीच पत्नी उससे बार-बार गुहार लगाते रहीलेकिन पति ने उसकी एक नहीं सुनी और बच्चों को उल्टा लटकाकर मारता रहा

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के अशोकनगर से एक हैरान करने वाला वीडियो मामला सामने आया है, जिसमें एक पिता अपने ही बच्चों का वीडियो बनाकर पत्नी को भेजता है, जिसके बाद वो पुलिस के पहुंचती है। इस पर पुलिस भी एक्शन में आ जाती है, लेकिन जब तक पुलिस उन बच्चों को आरोपी पिता के जाल से छुड़ाने के लिए पहुंचती है, तो उन्हें कुछ ही देर को मिलता है।

बच्चों से करता था नफरतइस बीच पति से पत्नी बच्चों को छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन पति ने उसकी एक नहीं सुनी। हालांकि, इस बीच पति ने पत्नी को डांटते हुए ये बता दिया कि वो बच्चों से किस कदर नफरत करता है। 

मामले में जब पत्नी को पति ने वीडियो भेजा, तो पत्नी गुस्सा गई और फिर थाने जाकर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पति ने बच्चों की पिटाई का वीडियो बनाया था, वो भी पुलिस को दिखाया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया, आरोपी भगवानदास परिहार को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला अशोकनगर के चंदेरी का है।

पति भगवानदास की पत्नी राधा ने बताया कि पहले पति के गुजर जाने के बाद उन्होंने भगवानदास से शादी की थी। उनके फिर दो बच्चों हुए। हालांकि, इस बीच पहले पति के दो बच्चे हुए थे। भगवानदास एक साल बाद मारपीट करने लगा। समझाने के बाद भी पति का व्यवहार नहीं बदला तो राधा पहले पति के दोनों बच्चों को लेकर ललितपुर चली गई। वह सब्जी बेचकर गुजारा करने लगी। दो बच्चों को भगवान दास ने अपने पास रख लिया था।

पीड़ित बच्चों की मां राधा को पति ने रात 8 बजे फोन किया। राधा ने बताया कि दोनों के 5 साल की बेटी और 4 साल के बेटे को उल्टा लटकाकर पीट रहा था। वहीं, बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी। पति ने पत्नी को बताया कि वो बच्चों को पीट रहा है। बच्चे नहीं-नहीं चिल्ला रहे थे। लेकिन वो पीटता जा रहा था। पत्नी ने कहा कि बच्चों को मत पीटो, उसने तुरंत ही फोट काट दिया। थोड़ी देर बाद पति ने मेरे व्हाट्सअप नंबर पर एक वीडियो भेजा। इसमें दोनों बच्चे उलटे लटके हुए दिखाई दिए। दोनों रो रहे थे। उनकी पीठ पर पिटाई के निशान बने हुए थे।

टॅग्स :Madhya Pradeshभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी