लाइव न्यूज़ :

फरीदपुर थानाः 3 साल पहले शादी, पति से झगड़ा और डेढ़ साल के मासूम बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदी पत्नी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 21:05 IST

Faridpur Police Station: बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के तराखास गांव निवासी भूपेंद्र का सोमवार सुबह अपनी पत्नी अंगूरी (20) से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने डेढ़ साल के बेटे अजय को गोद में लेकर घर से चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो उसकी भी जांच की जाएगी।सूचना मिली कि पत्नी ने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है।

बरेलीः बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में मामूली पारिवारिक झगड़े के बाद सोमवार को एक महिला ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को गोद में लेकर चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर फरीदपुर थाने की पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो उसकी भी जांच की जाएगी। बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के तराखास गांव निवासी भूपेंद्र का सोमवार सुबह अपनी पत्नी अंगूरी (20) से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने डेढ़ साल के बेटे अजय को गोद में लेकर घर से चली गई।

पति को लगा कि पत्नी मायके चली गई होगी, लेकिन कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि पत्नी ने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। अंगूरी ने द्वारिकेश शुगर मिल के पास रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

पत्नी और बेटे की मौत के बाद पति भूपेंद्र का कहना है कि झगड़ा मामूली था, इतना बड़ा कदम उठाने की उम्मीद नहीं थी। भूपेंद्र ने कहा, "मैं मजदूरी करता हूं और आज भी सुबह काम पर जा रहा था, तभी आपस में मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी।" भूपेंद्र ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी अंगूरी से हुई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशभारतीय रेलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?