लाइव न्यूज़ :

Faridabad fire: रसोई गैस का सिलेंडर फटा?, दादा-दादी और 14 साल के पोते की मौत, बगल वाले मकान की भी छत गिरी और तीन लोग मलबे में दबे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2024 13:19 IST

Faridabad fire: एक घंटे बाद मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिलेंडर फटने से सरजीत के मकान की छत गिर गई।पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सरजीत मकान में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे।

Faridabad fire: फरीदाबाद के भाकरी गांव में बृहस्पतिवार को देर रात रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दादा-दादी और 14 साल के पोते की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि भाकरी गांव में रहने वाले 55 वर्षीय सरजीत अपने मकान के निचले हिस्से में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। रात को सरजीत अपनी पत्नी बबीता और 14 साल के पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। बताया जाता है कि रसोई गैस के सिलेंडर में से गैस रिसाव हो रहा था और आधी रात के बाद आग लग गई तथा सिलेंडर फट गया। प्रवक्ता के अनुसार, सिलेंडर फटने से सरजीत के मकान की छत गिर गई।

वह, उनकी पत्नी और पोता मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। पुलिस के अनुसार, विस्फोट के कारण सरजीत के बगल वाले मकान की भी छत गिरी और तीन लोग मलबे में दब कर घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

दिल्ली के शाहदरा में घर में आग लगने से दो लोगों की मौत, दो बच्चों को बचाया गया

दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार तड़के एक घर में आग लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लग जाने के संबंध में तड़के पांच बजकर 25 मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद छह दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

अग्निशमन के बचाव अभियान के दौरान इमारत के अंदर से दो बच्चों को बचा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी थी जिस पर दो घंटे में काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा, ‘‘घर के अंदर से दो शव बरामद किए गए हैं। उन्हें शवगृह में रखवाया गया है।’’ उन्होंने बताया कि बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :हरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली