लाइव न्यूज़ :

Haryana: देहरादून से पंचकूला आया परिवार, कार में मिली 7 सदस्यों की लाश; आत्महत्या का शक

By अंजली चौहान | Updated: May 27, 2025 09:43 IST

Haryana: पीड़ितों की पहचान 42 वर्षीय प्रवीण मित्तल, उनके माता-पिता, पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के रूप में हुई है।

Open in App

Haryana: हरियाणा के पंचकूला से दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कार में सात लोगों की लाश मिलने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि सात लोग एक ही परिवार के थे जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। 

पुलिस के अनुसार, पंचकूला जिले में देहरादून के एक परिवार के सात सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सभी मृतकों के शव पंचकूला के सेक्टर 27 में एक घर के बाहर सड़क पर खड़ी कार के अंदर बंद मिले। परिवार ने कार में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, भारी कर्ज और गंभीर आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। सुसाइड नोट बरामद मृतकों की पहचान देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल (42) के रूप में हुई है। उनके साथ उनके माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा भी था। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, हालांकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सभी सात शवों को पंचकूला के एक निजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस टीम घटना की सूचना मिलने पर पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अमित दहिया मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू कर दी है।

फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आगे की जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए। डीएसपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक ने कहा, "हमारी फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। हम कार की गहन जांच कर रहे हैं... ताकि इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। जो तथ्य सामने आए हैं, उनमें से कुछ प्राथमिक तौर पर इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यह आत्महत्या का मामला है।"

इस दुखद घटना से स्थानीय निवासियों में सदमे की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पंचकूला पुलिस मामले की सक्रियता से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही कथित आत्महत्या के पीछे के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासहरियाणाHaryana Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा