लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर IT प्रोफेशनल का शोषण, 85 लाख रुपए हड़पने का आरोप, पुणे पुलिस कर रही जांच, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2024 18:51 IST

पुलिस शिकायत के अनुसार आईटी प्रोफेसनल युवती के साथ रेप, मारपीट के साथ-साथ लाखों रुपए हड़प लिए गए.

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है. पुणे के विमान नगर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई है.

पुणेः बीते कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से महिला अपराध से संबंधित कई घटनाएं सामने आई है. कोलकाता के हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के साथ-साथ महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूली बच्चों से यौन शोषण के मामले सुर्खियों में रही. इस बीच अब IT सिटी पुणे से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. पुणे में एक आईटी प्रोफेशनल युवती के साथ शादी का झांसा देकर शोषण किया गया. मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है. जिसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है. 

पुलिस शिकायत के अनुसार आईटी प्रोफेशनल युवती के साथ रेप, मारपीट के साथ-साथ लाखों रुपए हड़प लिए गए. पीड़िता ने पुणे के विमान नगर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. FIR के अनुसार पुणे के विमान नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव पर दरिंदगी का आरोप लगाया गया है.

आदित्य मार्केटिंग कंपनी वेवजेन का मालिक हैं. पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि आदित्य ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. अब उससे पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई हो रही है. 

जांच अधिकारी रविंद्र साहाजी धवारे ने बताया कि एफआईआर में पीड़िता ने कहना है कि आदित्य श्रीवास्तव ने शादी के वादे के साथ उसे फुसलाया. पीड़िता ने आरोप में कहा कि उससे 85 लाख रुपये तक की रकम हड़प ली. उसके साथ बार-बार बलात्कार किया और मारपीट की. नशीली दवाओं के प्रभाव में उसे सार्वजनिक रूप से पीटा, उसे जान से मारने की धमकी दी.

पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उसकी कई बार ऐसी पिटाई की कि वो मरने के कगार पर पहुंच गई. पीड़िता ने यह भी बताया कि स्थानीय बदमाशों और अराजक तत्वों के साथ दोस्ती के कारण आदित्य ने उसके परिवार को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी.

आदित्य श्रीवास्तव ने भी पीड़िता से वादे कर दूसरी महिला से शादी कर ली और कई महीनों तक पीड़िता को इस बात से पूरी तरह से अंधेरे में रखा. जब पीड़िता को आदित्य के शादीशुदा होने की बात पता चली तो उसने इसका विरोध किया. इसके बाद आरोपी ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसे पहचाना नहीं जा सका.

कई महीनों तक बार-बार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के बाद, पीड़िता ने पुणे और महाराष्ट्र में महिला उत्थान संगठनों के सहयोग से आखिरकार विमान नगर पुलिस स्टेशन में आदित्य श्रीवास्तव के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने का साहस जुटाया. अब पुलिस मामले आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Policeरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए