लाइव न्यूज़ :

यादवपुर विवि में प्रोफेसर की पिटाई, पूर्व स्टूडेंट ने कहा-जब वह छात्र था तो करते थे ‘भेदभाव’

By भाषा | Updated: July 27, 2019 13:23 IST

छात्र की पहचान राजेश संतरा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कैफी जमीन पर गिर गए। उन्हें अन्य छात्रों और निकट खड़े लोगों ने बचाया। विश्वविद्यालय कर्मियों ने राजेश को पकड़ लिया और वे उसे मुख्य प्रशासनिक इमारत अरबिंदो भवन ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देराजेश ने बताया कि जब वह विश्वविद्यालय का छात्र था, तब कैफी उसके साथ कथित रूप से ‘‘भेदभाव’’ करते थे।यादवपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यादवपुर विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार के निकट एक पूर्व छात्र ने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के साथ कथित रूप से मार पीट की। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ‘बंगाली विभाग’ के प्रोफेसर अब्दुल कैफी शुक्रवार दोपहर को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास चाय पी रहे थे तभी एक पूर्व छात्र ने उनके साथ कथित रूप से मारपीट की।

छात्र की पहचान राजेश संतरा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कैफी जमीन पर गिर गए। उन्हें अन्य छात्रों और निकट खड़े लोगों ने बचाया। विश्वविद्यालय कर्मियों ने राजेश को पकड़ लिया और वे उसे मुख्य प्रशासनिक इमारत अरबिंदो भवन ले गए।

सूत्रों ने बताया कि राजेश ने विश्वविद्यालय प्राधिकारियों को बाद में बताया कि जब वह विश्वविद्यालय का छात्र था, तब कैफी उसके साथ कथित रूप से ‘‘भेदभाव’’ करते थे। यादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव पार्थ प्रतिम रॉय ने शनिवार को कहा, ‘‘हम राजेश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते हैं जो लंबे समय से प्रोफेसर कैफी का पीछा कर रहा था और अंतत: उसने उन पर हमला कर दिया।’’

कुलपति प्रोफेसर सुरंजनदास ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय ने शिक्षक पर हमले के बाद पुलिस को सूचित किया’’ और इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ हमेशा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, प्रोफेसर ने एक फेसबुक पोस्ट में राजेश पर आरोप लगाया कि उसने फेसबुक मेसेंजर पर उनके खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और 20 जुलाई को उनके आवास में उन पर हमला किया था।

कैफी ने कहा, ‘‘लेकिन वह मेरा छात्र था और मेरी मां एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, इसलिए मैंने उसके खिलाफ आरोप नहीं लगाए।’’ उन्होंने कहा कि वह पुलिस से आग्रह करते हैं कि वह राजेश के खिलाफ कोई गंभीर आरोप नहीं लगाए और जेल में उसके साथ सख्त व्यवहार नहीं करें।

कैफी ने कहा, ‘‘मैं उसके साथ बैठकर बात करना चाहता हूं और यह जानना चाहता हूं कि उसने मुझे और बंगाली विभाग के मेरे साथी को अपशब्द क्यों कहे और मुझ पर हमला क्यों किया।’’ उन्होंने बताया कि राजेश के पिता ने उन्हें शुक्रवार रात फोन किया और अपने बेटे के व्यवहार पर खेद एवं हैरानी जताई।

यादवपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालक्राइम न्यूज हिंदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा