लाइव न्यूज़ :

Etawah: गर्लफ्रेंड से मिलने आए शख्स की गोली मारकर हत्या, लड़की का पिता गिरफ्तार; इलाके में मची सनसनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2025 15:20 IST

Etawah: अधिकारी ने बताया कि हत्या का आरोप पीड़ित परिवार द्वारा अनिल कुमर पर लगाया गया है।

Open in App

Etawah: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में प्रेमिका से मिलने गये एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चौविया थानाक्षेत्र के खेडाहेलू गांव में हुई घटना के संबंध में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। चौविया थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विपिन कुमार ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लवकुश (18) नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि हत्या उस समय हुई, जब युवक इसी गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से उसके घर मिलने गया था। अधिकारी ने बताया कि रात के सन्नाटे में गोलियों की तडतडाहट से गांव वालों की नींद खुल गयी और जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अनिल कुमार नाम के व्यक्ति के घर के सामने गली में लवकुश का शव खून से लथपथ पड़ा था।

उन्होंने बताया कि लवकुश के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में सामने आया कि औरैया जिले का रहने वाला लवकुश अपने बहनोई-बहन के घर खेडहेलू में रह रहा था और उसका आरोपी की बेटी के साथ प्रेम संबंध था।

उन्होंने बताया कि लवकुश रात को प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था और वह घर की दीवार के सहारे ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा था कि तभी आरोपी ने उसे गोली मार दी और वह नीचे गिर गया। अधिकारी ने बताया कि हत्या का आरोप पीड़ित परिवार द्वारा अनिल कुमर पर लगाया गया है।

पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को हिरासत में ले लिया और हत्या में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :इटावायूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?