लाइव न्यूज़ :

Etawah Crime News: 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा का शव इटावा-सैफई रोड पर मिला, गर्दन पर चोट के निशान, कक्षा में नहीं आई तो सहेली ने वार्डन को सूचित किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2024 11:39 IST

Etawah Crime News: पुलिस के मुताबिक, महिला नर्सिंग कोर्स के तृतीय वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को दोपहर में जब वह कक्षा में नहीं आई तो उसकी सहेली ने वार्डन को सूचित किया।

Open in App
ठळक मुद्देआक्रोशित छात्र छात्राएं कालेज के परिसर में नारेबाजी करते हुए एकत्र हो गये।आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग को लेकर धरने पर बैठ गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया।

Etawah Crime News: सैफई मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्रा का शव इटावा-सैफई रोड के पास पाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इटावा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार वर्मा ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि 20 वर्षीय छात्रा की हत्या की गई और फिर उसके शव को बृहस्पतिवार शाम को घटनास्थल पर फेंक दिया गया। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।’’ पुलिस के मुताबिक, महिला नर्सिंग कोर्स के तृतीय वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को दोपहर में जब वह कक्षा में नहीं आई तो उसकी सहेली ने वार्डन को सूचित किया।

इसी बीच मेडिकल कालेज की छात्रा की कथित तौर पर हत्या होने और शव मिलने की खबर से आक्रोशित छात्र छात्राएं कालेज के परिसर में नारेबाजी करते हुए एकत्र हो गये तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग को लेकर धरने पर बैठ गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया।

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला । अखिलेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''सैफई विश्वविद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत अत्यंत गंभीर विषय है। यह उप्र में भाजपा के समय अपराध के ख़िलाफ़ ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की घोषित नीति के बेअसर हो जाने का एक और बेहद दुखद उदाहरण है।''

उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘इस कथित हत्या की न्यायिक जांच हो, ताकि बीएचयू और सैफई विश्वविद्यालय जैसी घटनाओं में लिप्त लोगों का सच सामने आ सके। भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही है, न उसकी जान।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने