लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामले में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी होगी पूछताछ, ईडी ने समन भेजा

By शिवेंद्र राय | Updated: August 4, 2022 17:06 IST

धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में चल रहे शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को भी जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। उधर शिवसेना नेता संजय राउत को अदालत ने 8 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया8 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में रहेंगे संजय राउतबढ़ सकती हैं राउत परिवार की मुश्किलें

मुंबई: धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में चल रहे शिवसेना नेता संजय राउत और उनके परिवार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को पात्रा चॉल जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है। वर्षा राउत से इससे पहले भी धनशोधन के मामले में एक बार पूछताछ हो चुकी है। तब उनके खाते में 55 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने के संबंध में पूछताछ हुई थी। 

उधर शिवसेना नेता संजय राउत को अदालत ने 8 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है। बुधवार को अदालत में पेशी के दौरान संजय राउत ने आरोप लगाया था कि हिरासत के दौरान ईडी ने उन्हें एक ऐसे कमरे में रखा है, जिसमें न खिड़की है और न हवा आने-जाने की जगह। ऐसे में उन्हें सांस लेने में मुश्किल होती है। 

संजय राउत पर पात्रा चॉल मामले में लग रहे धनशोधन के आरोपों पर उनके भाई सुनील राउत का भी बयान आया है। सुनील राउत ने कहा है कि संजय राउत द्वारा किए गए सभी लेनदेन वैध हैं। सुनील राउत ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। संजय राउत बालासाहेब ठाकरे के सच्चे शिवसैनिक हैं, वे कभी कोई भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। बीजेपी उनसे डरती है। 

इस बीच संजय राउत पर ईडी की कार्रवाई के लिए भाजपा पर राजनीतिक दुश्मनी निकालने के आरोपों पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का भी बयान आया है। फड़नवीस ने कहा, “मैं यह मानना ​​​​चाहता हूं कि जब कोई केंद्रीय एजेंसी कोई कार्रवाई करती है, तो उसके पास कुछ सबूत होते हैं। मामला अदालत में लड़ा जाएगा और अदालत ही इसका फैसला करेगी। मैं इस मामले में अधिक टिप्पणी नहीं कर सकता।"

भाजपा के एक अन्य नेता और विधायक सुधीर मुनगंटीवार  ने कहा,  “आप अपने कृत्यों की कीमत चुकाते हैं। यदि हम पिछले कई वर्षों में संजय राउत के आचरण को देखें, तो हम देख सकते हैं कि उन्होंने अपनी छवि लोगों का ध्यान खींचने वाली बना ली। वह एक व्यक्ति नहीं बल्कि पार्टी की तरह बन गए थे और व्यवहार कर रहे थे। हर दिन वह अपने प्रतिद्वंद्वियों या व्यक्तियों पर सबसे अपमानजनक शब्दों में प्रहार करने के लिए एक एजेंडा निर्धारित करते थे।"

टॅग्स :संजय राउतप्रवर्तन निदेशालयउद्धव ठाकरेशिव सेनादेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो