लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पर फिर कसा ईडी का शिकंजा, हुई लंबी पूछताछ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 28, 2022 13:17 IST

ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन सोमवार को नई दिल्ली स्थित ईडी के दफ्तर पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन पहुंचीं ईडी दफ्तरईडी अधिकारी ने बताया कि उन्हें जैकलीन से सुकेश ठगी मामले में और पुख्ता जानकारी चाहिए थी

दिल्ली: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक जैकलीन सोमवार को नई दिल्ली स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचीं, जहां ऐजेंसी के अधिकारियों ने एक बार फिर तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जानकारी ली गई।

इस संबंध में ईडी एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें जैकलीन से सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में कुछ और पुख्ता जानकारी चाहिए थी, इसलिए फर्नांडीज को दिल्ली दफ्तर में बुलाया गया था।

समाचार बेवसाइट 'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक बीते अप्रैल में प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन के फिक्स्ड डिपॉजिट 7.12 करोड़ और 15 लाख कैश को “मनी लॉन्ड्रिंग” से मिले धन के तौर पर पेश किया था। इससे पहले साल 2021 के अगस्त महीने में भी ईडी ने जैकलीन से पूछताछ की थी।

तिहाड़ जेल में बंद ठग चंद्रशेखर ने कथित तौर पर फर्जी तरीके से इकट्ठा किये गये धन से फर्नांडीज को महंगे गिफ्ट दिए थे। ईडी के मुताबिक चंद्रशेखर ने जैकलीन को कथित जबरन वसूली से लगभग 5.71 करोड़ रुपये का गिफ्ट दिया। इन गिफ्ट के अलावा चंद्रशेखर ने एक हवाला ऑपरेटर अवतार सिंह कोचर के जरिये फर्नांडीज के परिवार को 1,72,913 डॉलर कैश भी दिये।

जैकलीन ने चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद जैकलीन ने जांच एजेंसी को पूछताछ में बताया कि चंद्रशेखर ने एक राइटर को वेब सीरीज को लिए बतौर एडवांस 15 लाख रुपये दिए।

इसके साथ ही फर्नांडीज ने एजेंसी के सामने यह बात भी कबूली की उसने न केवल चंद्रशेखर से महंगे गिफ्ट लिया बल्कि वो उसके साथ प्राइवेट जेट में छुट्टियां भी मनाने गई थी लेकिन इसके साथ ही जैकलीन ने यह भी कहा कि वो चंद्रशेखर से संबंधित किसी अवैध कार्य में शामिल नहीं थी।

मालूम हो कि सुकेश चंद्रशेखर को अप्रैल 2017 में उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब एआईएडीएमके (अम्मा) के नेता टीटीवी दिनाकरण से उसने कथित तौर पर अन्नाद्रमुक के चुनाव चिन्ह के आवंटन विवाद में चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने की बात कही थी।

इतना ही नहीं गिरफ्तारी के बाद चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल से फर्जी कॉल करके कई लोगों को अपनी ठगी का निशाना बनाया। चंद्रेशखर ने साल 2020 में कथित तौर पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी को जेल से कॉल करके से कहा कि वो उनके पति को सभी आरोपों से मुक्त करा देगा और इस झांसे में फंसकर सिंह की पत्नी से करोड़ों रुपये ठग लिये।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़प्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई