लाइव न्यूज़ :

बच्चों को नमक-रोटी देने का वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर FIR को एडिटर्स गिल्ड ने बताया यूपी सरकार का क्रूर कदम, पत्र जारी कर निंदा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2019 11:02 IST

मिड-डे मील केंद्र सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। मिड-डे मील सरकारी स्कूलों में बच्चों को एक वक्त का दोपहर का खाना दिया जाता है। मिड-डे मील का डाइट इस तरह तैयार किया गया है, जो कि एक बच्चे के लिए संतूलित आहार है। जिसमें सारे पोषक पदार्थ का ध्यान रखा गया है। यह योजना पूरे देश के सरकारी स्‍कूलों में चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमिड-डे मील में लापरवाही की जांच कर स्कूल के दो शिक्षकों को निलंबित किया गया था।

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश  के मिर्जापुर के स्थानीय पत्रकार पवन जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कड़ी निंदा की है। यूपी प्रशासन ने बच्चों को नमक-रोटी खिलाये जाने का वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर बीते दिन एफआईआर दर्ज करवाया था। पुलिस ने स्थानीय पत्रकार पवन जायसवाल के खिलाफ साजिश करने के तहत एफआईआर दर्ज किया है। 

एडिटर्स गिल्ड ने पत्रकार के खिलाफ की गई कार्रवाई को पत्रकारों के खिलाफ उठाया गया क्रूर कदम बताया है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट शेखर गुप्ता, जनरल सेक्रटरी एके. भट्टाचार्य और ट्रेजरार शीला भट्ट ने  एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक खुला पत्र जारी किया है। पत्र में उन्होंने पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने को  निंदनीय और क्रूर बताया है। पत्र में यह भी लिखा है कि ये लोकतांत्रिक समाज में निर्भीक पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है। 

पत्र में एडिटर्स गिल्ड ने कहा, ये एक बहुत ही संजीदा मामला था और पत्रकार ने इसको उजागर करके सराहनीय काम किया है। 

पुलिस ने एफआईआर दर्ज के पीछे क्या तर्क दिया है?

पुलिस का आरोप है कि पत्रकार पवन जायसवाल ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ मिलकर साजिशन नमक-रोटी का खाने वीडियो बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने पत्रकार पवन जायसवाल और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-B, 186, 193 और 420 के तहत केस दर्ज किया है। 

जानें क्या है पूरा मामला 

पिछले महीने मिर्जापुर के सीयुर प्राइमरी स्कूल में बच्चों के नमक-रोटी खाते हुए एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो को एक पत्रकार के द्वारा शूट किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद स्कूल के शिक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी समेत कई पर गाज गिरी थी।

 

मिड-डे मील में लापरवाही के लिए दो शिक्षकों को किया गया निलंबित

बच्‍चों को नमक-रोटी बांटने की घटना मिर्जापुर जिले के जमालपुर ब्‍लॉक के सियूर प्राथमिक स्कूल में हुई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे जमीन पर बैठकर रोटी नमक खाते हुये दिख रहे हैं। उनके हाथों में रोटी है और थाली में सिर्फ नमक। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि इस स्कूल में ज्यादातर दिन बच्चों को या तो रोटी नमक दिया जाता है या फिर नमक चावल।

टॅग्स :मिड डे मीलमिर्जापुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला