लाइव न्यूज़ :

ED Raid In Jharkhand: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद पर शिकंजा, 35 लाख कैश बरामद, उगाही, जबरन वसूली, अवैध रेत खनन और जमीन पर कब्जा करने का आरोप, हाथ से लिखे नोट-डायरी जब्त

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2024 18:39 IST

ED Raid In Jharkhand: ईडी ने अंबा प्रसाद के घर से 35 लाख कैश बरामद किया है। फर्जी स्टाम्प सहित कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअवैध रेत खनन के सबूत भी एजेंसी को मिले हैं। कैश में जो कमाई हो रही थी, उससे संपत्ति बनायी जा रही थी।  ईडी ने ये छापेमारी 12 मार्च को शुरू की थी जो करीब दिनों तक चली।

ED Raid In Jharkhand: झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद मुश्किलों में घिरती दिख रही हैं। अवैध खनन, जमीन और लेवी से जुड़े मामले में ईडी ने लगातार दो दिनों तक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान ईडी ने अंबा प्रसाद के घर से 35 लाख कैश बरामद किया है। इसके अलावा फर्जी स्टाम्प सहित कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे हैं। इसके अलावा अवैध रेत खनन के सबूत भी एजेंसी को मिले हैं। इसके जरिए कैश में जो कमाई हो रही थी, उससे संपत्ति बनायी जा रही थी। 

दरअसल, ईडी ने ये छापेमारी 12 मार्च को शुरू की थी जो करीब दिनों तक चली। ये छापे झारखंड में कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद, उनके परिवार के लोग और योगेंद्र साव के ठिकानों पर की गयी थी। एजेंसी ने छापेमारी की कारवाई योगेन्द्र साव, उनके परिवार और करीबियों के खिलाफ दर्ज मामलों में की थी।

झारखंड पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में करीब 15 मामले दर्ज कर रखे हैं, जिस पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। आरोप है कि योगेन्द्र साव, विधायक अंबा प्रसाद और दूसरे आरोपी उगाही, जबरन वसूली, अवैध रेत खनन, जमीन पर कब्जा करने के अवैध कामों में शामिल थे।

इसी के बाद एजेंसी ने छापेमारी कर आरोपियों के ठिकानों से कैश, डिजिटल डिवाइस, सर्किल ऑफिसर की फर्जी स्टाम्प, हाथ से लिखे नोट और डायरी जब्त की है। इसके अलावा एजेंसी को झारखंड में अवैध रेत खनन से जुड़े अहम सबूत भी मिले हैं, जिसे जब्त किया गया है।

ईडी ने अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के ठिकानों पर हुई छापेमारी की जानकारी देते हुए बताया कि अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के ठिकानों के ठिकानों से छापेमारी के दौरान अवैध बालू खनन, लेवी वसूली, जमीन पर जबरन कब्जा करने से जुड़े के कई दस्तावेज मिले हैं।

बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उधर, ईडी की कार्रवाई को लेकर अंबा प्रसाद ने हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन तक उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान उन्हें प्रताड़ित किया गया। बता दें कि हजारीबाग के बड़कागांव विधानसभा सीट से अंबा प्रसाद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रवर्तन निदेशालयकांग्रेसBJPसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?