लाइव न्यूज़ :

ईडी ने बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कसा शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2022 12:02 IST

जेलर को धमकाने और पिस्टल तानने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उन्हें दोषी करार दिया है। अंसारी वर्तमान में बांदा जेल में बंद है और 7 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 7 अप्रैल को पंजाब की जेल से बांदा लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे 2003 में लखनऊ जिला कारागार के जेलर एसके अवस्थी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जेल में अंसारी से मिलने आए लोगों की तलाशी का आदेश देने पर अवस्थी को धमकी दी गई थी। मुख्तार को 7 अप्रैल को पंजाब की जेल से बांदा लाया गया था।

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बसपा के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले अंसारी को एक जेलर को धमकाने के आरोप में दो साल की सजा सुनाई गई थी। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग केस में बेटे और साले को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी ने अब मुख्तार पर शिकंजा कसा है। रिपोर्ट के मुताबिक ईडी मुख्तार अंसारी को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर सकती है। पूछताछ के लिए जांच एजेंसी ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट भी जारी करा लिया था, जिसके बाद आज मुख्तार को बांदा जेल से प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया।

ज्ञात हो कि 2003 में लखनऊ जिला कारागार के जेलर एसके अवस्थी ने आलमबाग पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि जेल में अंसारी से मिलने आए लोगों की तलाशी का आदेश देने पर उन्हें धमकी दी गई थी।

जेलर को धमकाने और पिस्टल तानने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उन्हें दोषी करार दिया है। अंसारी वर्तमान में बांदा जेल में बंद है और 7 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 7 अप्रैल को पंजाब की जेल से बांदा लाया गया था।

गौरतलब है कि अंसारी कई मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। वह जबरन वसूली के मामले में जनवरी 2019 में रूपनगर जेल में बंद थे और उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों पर 52 मामलों का सामना कर रहे हैं, और उनमें से 15 मुकदमे के चरण में हैं।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला