लाइव न्यूज़ :

Money Laundering Case: धनशोधन मामले में गैंगस्टर सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू अरेस्ट, लारेंस बिश्नोई गिरोह पर ईडी का शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2024 21:23 IST

Money Laundering Case: चीकू को पंचकुला में धनशोधन रोकथाम अधिनियम की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे5 दिसंबर को हरियाणा और राजस्थान में चीकू और कुछ अन्य व्यक्तियों से संबंधित 13 परिसरों पर छापा मारा था। चीकू एक गैंगस्टर के साथ ही बिश्नोई एवं खालिस्तानी आतंकवादी समूहों का करीबी सहयोगी भी है। अवैध खनन, शराब और टोल संचालन से प्राप्त आय का निवेश अपने सहयोगियों के जरिये किया।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लारेंस बिश्नोई गिरोह और उसके सहयोगियों के खिलाफ धनशोधन की जांच के तहत सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू को बुधवार को गिरफ्तार किया। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि चीकू को पंचकूला में धनशोधन रोकथाम अधिनियम की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले वर्ष 5 दिसंबर को हरियाणा और राजस्थान में चीकू और कुछ अन्य व्यक्तियों से संबंधित कुल 13 परिसरों पर छापा मारा था। चीकू एक गैंगस्टर होने के साथ ही बिश्नोई एवं खालिस्तानी आतंकवादी समूहों का करीबी सहयोगी भी बताया गया है। ईडी ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र उर्फ चीकू का लारेंस बिस्नोई गिरोह और खालिस्तानी आतंकवादी समूहों के साथ "सीधा संबंध" है और उसने अपने सहयोगियों के माध्यम से खनन, शराब और टोल व्यवसायों से उत्पन्न "अपराध की आय" का निवेश किया।

इसमें दावा किया गया कि चीकू ने "अवैध रूप से" अर्जित अपने धन को दो कंपनियों और उसके निदेशकों के माध्यम से निवेश किया, जो उसके सहयोगी थे। एजेंसी ने दोनों सहयोगियों की पहचान एमडीआर एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के निदेशकों सतीश कुमार और विकास कुमार के रूप में की है।

कंपनी की स्थापना 12 अक्टूबर, 2020 को हुई थी और यह खनन और उत्खनन में शामिल है। ईडी ने कहा कि दोनों व्यक्ति 21 अगस्त, 2019 से 15 नवंबर, 2021 तक निमावत ग्रेनाइट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक एक अन्य कंपनी के निदेशक भी थे और इस इकाई को 5 जुलाई, 2012 को शुरू किया गया था। उसने कहा कि यह पत्थर, रेत और मिट्टी के उत्खनन में शामिल है।

ईडी ने आरोप लगाया कि चीकू ने "अवैध रूप से अर्जित अपने धन को इन कंपनियों के माध्यम से निवेश किया, जिससे अपराध की आय का शोधन किया।" धनशोधन का यह मामला राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक प्राथमिकी के अलावा, अपहरण, हत्या और जबरन वसूली के आरोप में चीकू के खिलाफ हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज की गई चार शिकायतों से जुड़ा है। दिसंबर की छापेमारी में एजेंसी ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज, नकदी बहीखाता, संपत्ति के कागजात और 5 लाख रुपये नकद जब्त किए। कार्रवाई में करीब 60 बैंक खातों का पता लगाने का भी दावा किया गया है।

एजेंसी ने कहा था, "गिरोह ने बिना पंजीकृत दस्तावेज के बेचने के लिए विभिन्न 'ब्यानामा' या समझौते किए थे और संपत्तियों को कब्जे में लिया था और गिरोह के सदस्यों द्वारा उनका उपयोग किया गया। लगभग 13 ऐसी संपत्तियों के दस्तावेज पाए गए और उन्हें पीएमएलए के तहत जब्त किया गया।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना