लाइव न्यूज़ :

झारखंड में ईडी की कार्रवाई में दिग्गज हो रहे हैं बेनकाब, मोबाइल में मिले फोटो व व्‍हाटसएप चैट की होने लगी है चर्चा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2022 20:18 IST

जमशेदपुर से निर्दलिय विधायक सरयू राय और गोड्डा से भाजपा निशिकांत दूबे लगातार अपने ट्वीट के जरिये छोटे-बड़े खुलासे करने का दंभ भर रहे हैं।

Open in App

रांची:झारखंड में ईडी के द्वारा मनी लांड्रिंग के खिलाफ चलाई जा रही जांच-पड़ताल के बीच राज्य के प्रमुख नेता अपनी टीका-टिप्पणियों को लेकर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इन दिनों छाए हुए हैं।

जमशेदपुर से निर्दलिय विधायक सरयू राय और गोड्डा से भाजपा निशिकांत दूबे लगातार अपने ट्वीट के जरिये छोटे-बड़े खुलासे करने का दंभ भर रहे हैं। सरयू राय ने बाबूलाल मरांडी टैग करते हुए कहा है कि वे पूर्व सरकार के सीएमओ के भ्रष्टाचार के बारे में दिए गए अपने बयानों पर गौर करें। उनकी जांच के लिए ईडी से कहें।

उधर, निशिकांत दूबे ने एक पर एक कई ट्वीट कर फिर से सरकार की बखिया उधेड़ दी है। उन्‍होंने लिखा कि सूत्रों के अनुसार झारखंड में जब्त मोबाइल से जो फोटो व व्‍हाटसएप चैट मिला है, वह झारखंड के पदाधिकारियों व नेताओं को मुंह ढंकने के लिए मजबूर करेगा। इसका संदर्भ समझें तो निशिकांत का इशारा ऐसी अश्‍लील तस्‍वीरों या वीडियो क्लिप आदि से है, जिनके सार्वजनिक होने या लोगों के सामने आने के बाद कई बड़े चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। वे किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। 

उन्होंने ट्वीट की अगली पंक्तियों में लिखा है कि मोबाइल में मिले फोटो और चैट देखकर देश को लगेगा कि आज के दौर का हमारा राज्य झारखंड पुराने दौर के लखनऊ के नवाब वाजिद अलीशाह के जमाने का है, जहां की विलासिता ही सबकुछ है। इस तरह झारखंड में जारी अनैतिक कार्यों की भी पोल अब खोली जाने लगी है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयझारखंडट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?