लाइव न्यूज़ :

पूर्वी गोदावरीः सड़क किनारे खड़ी लॉरी से कार की टक्कर, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, आठ लोग हैदराबाद से गृह प्रवेश समारोह में शिरकत करके लौट रहे थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2023 14:35 IST

पूर्वी गोदावरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर कुमार रेड्डी ने बताया कि नल्लाचारला गांव में कार राजमार्ग से गुजर रही थी तभी वह सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गृह प्रवेश समारोह में शिरकत करके लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।दुर्घटना अनंतापल्ली गांव की सीमा के भीतर हुई जब एक कार सड़क से नीचे उतर गयी।

राजामहेंद्रवरमः पूर्वी गोदावरी जिले में सोमवार तड़के राजमार्ग पर एक कार के सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकराने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पूर्वी गोदावरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर कुमार रेड्डी ने बताया कि नल्लाचारला गांव में कार राजमार्ग से गुजर रही थी तभी वह सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के आठ लोग हैदराबाद से गृह प्रवेश समारोह में शिरकत करके लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार रेड्डी ने बताया कि दुर्घटना अनंतापल्ली गांव की सीमा के भीतर हुई जब एक कार सड़क से नीचे उतर गयी।

उसके किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गयी। रेड्डी ने बताया कि आठ माह के बच्चे के अलावा पांच महिलाओं और दो पुरुषों की हादसे में मौत हो गई। वहीं हादसे में बचे एकमात्र व्यक्ति (26) का राजामहेंद्रवरम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशसड़क दुर्घटनाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...