लाइव न्यूज़ :

East Champaran: 22 बोतल अंग्रेजी शराब और 94,900 रुपए नकद बरामद?, बापूधाम रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के आवास पर छापेमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2024 12:00 IST

East Champaran: पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद वसीम फिरोज के नेतृत्व में जिला मुख्यालय मोतिहारी के नगर थाना की पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आरक्षी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के आवास पर छापामारी की।

Open in App
ठळक मुद्दे22 बोतल अंग्रेजी शराब और 94,900 रुपए नकद बरामद किए हैं।बीती रात छापेमारी कर शराब की कई बोतलें एवं नकदी बरामद की है।

East Champaran:बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने बापूधाम रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के आवास पर बीती रात छापेमारी कर शराब की कई बोतलें एवं नकदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार साईबर पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद वसीम फिरोज के नेतृत्व में जिला मुख्यालय मोतिहारी के नगर थाना की पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आरक्षी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के आवास पर छापामारी कर 22 बोतल अंग्रेजी शराब और 94,900 रुपए नकद बरामद किए हैं। फरार गुप्ता की तलाश की जा रही है।

झारखंड शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में आईएएस अधिकारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी विनय चौबे, कुछ अन्य सरकारी अधिकारियों और झारखंड एवं छत्तीसगढ़ में कई कारोबारियों से संबद्ध परिसरों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की प्राथमिकी पर संज्ञान लेते हुए संघीय जांच एजेंसी के झारखंड कार्यालय द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद रांची और रायपुर में 15 परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि झारखंड काडर के आईएएस अधिकारी चौबे, राज्य सरकार के अधिकारी गजेंद्र सिंह, शराब व्यापारियों और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। चौबे राज्य में 2022 की आबकारी नीति के कार्यान्वयन के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो