लाइव न्यूज़ :

कासगंज: 25 ज़िलों में एक साथ पढ़ाने वाली चर्चित 'अनामिका शुक्ला' गिरफ्तार, 13 महीने में उठाया एक करोड़ का वेतन

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 6, 2020 20:15 IST

यूपी के 25 ज़िलों में एक साथ पढ़ाने वाली और 13 महीने में 1 करोड़ की सैलरी लेने वाली चर्चित टीचर 'अनामिका शुक्ला' को कासगंज में गिरफ्तार.बीएसए दफ्तर में इस्तीफा देने पहुंची अनामिका शुक्ला की नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी.

Open in App
ठळक मुद्दे'अनामिका शुक्ला' कासगंज के फरीदपुर में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में टीचर के पद पर तैनात हैं.सरकार ने जिला प्रशासन से अनामिका शुक्ला के बारे बेसिक शिक्षा विभाग से सारी जानकारी मांगी है. 

कासगंजः उत्तर प्रदेश के 25 ज़िलों में एक साथ पढ़ाने वाली और 13 महीने में 1 करोड़ की सैलरी लेने वाली चर्चित टीचर 'अनामिका शुक्ला' को कासगंज में गिरफ्तार कर लिया गया है.

कासगंज की बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजलि अग्रवाल का कहना है "अनामिका शुक्ला के दस्तावेज़ों के कई जगहों पर पाए जाने के बाद हमने मामला सामने आने के बाद हमने अनामिका शुक्ला को नोटिस भेजा गया था. इसके बाद वो आज अपना इस्तीफा देने आई थी. हमने अनामिका शुक्ला को पुलिस के हवाले कर दिया है."

25 जगहों पर कैसे पढ़ाती है अनामिका शुक्ला, क्या है पूरा मामला

'अनामिका शुक्ला' कासगंज के फरीदपुर में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में टीचर के पद पर तैनात हैं. 'अनामिक शुक्ला' ने पुलिस को बताया कि वो फर्रूखाबाद के कायमगंज की रहने वाली है. इस केस में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोरों कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है. सरकार ने जिला प्रशासन से अनामिका शुक्ला के बारे बेसिक शिक्षा विभाग से सारी जानकारी मांगी है. 

मामला सामने के बाद जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि फरीदपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 'अनामिका शुक्ला' नाम की एक टीचर हो जो विज्ञान पढ़ाती है. 5 जून को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 'अनामिका शुक्ला' के सैलरी लेने पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर दिया.

कासगंज बीएसए का नोटिस पाकर अनामिका के होश उड़ गये. अपना जवाब और इस्तीफा देने जब अनामिका अपने साथी के साथ बीएसए दफ्तर पहुंची. अनामिका ने अपने साथी के माध्यम से अपना इस्तीफा बीएसए को भेजा. जब  साथ युवक से अनामिका के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वो बाहर ही मौजूद है. इसके बाद कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया. 

कासगंज के जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से 'अनामिका शुक्ला' के नाम की फर्जी टीचर के बारे में जानकारी मिली थी. 'अनामिका शुक्ला' के दस्तावेज़ों पर उत्तर प्रदेश के दूसरे ज़िलों में कई टीचर नौकरी कर रही हैं. अनामिका की नियुक्ति 2018 में हुई थी. 

1 करोड़ की सैलरी का क्या है चक्कर

बताया जा रहा है कि 'अनामिका शुक्ला' एक साथ 25 ज़िलों के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पोस्टेड थी. इन विद्यालयों में टीचर्स का अप्वाइंटमेंट कॉन्ट्रैक्ट पर होता है. इन टीचर्स को  महीने 30 हजार रुपये की सैलरी मिलती है. पिछले 13 महीनों के दौरान 'अनामिका शुक्ला' पर कथित तौर पर 25 जगहों से एक साथ 1 करोड़ रुपये की सैलरी लेने का आरोप है. 

खुलेंगे कई राज़

नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक पुलिस के कब्ज़े में आई 'अनामिका शुक्ला' फिलहाल गोंडा से बीएड कर रही है. 'अनामिका शुक्ला' को मैनपुरी के एक व्यक्ति के जरिए ये नौकरी मिली थी. हालांकि पुलिस 'अनामिका' से पूछताछ कर रही है. खबरों के मुताबिक 'अनामिका शुक्ला' के कई नाम सामने आ रहे हैं. कई खबरों में इसका नाम अनामिक सिंह और प्रिया भी बताया जा रहा है.

शिक्षा मंत्री को मीडिया से मिली जानकारीयूपी के शिक्षा मंत्री सतीश दिवेदी कल मीडिया में खबर आने के बाद कहा " हमें मीडिया के जरिए जानकारी मिली है एक टीचर 25 जगहों पर तैनात हैं. अनामिका शुक्ला के दस्तावेज बागपत, अलीगढ़, अमेठी, सहारनपुर और अंबेडकरनगर में इस्तेमाल किए गये है."

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएजुकेशनक्राइम न्यूज हिंदीयोगी आदित्यनाथयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए