लाइव न्यूज़ :

सत्ता के नशे में चूर डीएमके नेता ने महिला को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई लातों की बारिश

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 13, 2018 16:00 IST

किसी महिला को अमानवीय तरीके से पीटे जाने की घटना को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। सेल्वाकुमार की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गई है।

Open in App

पेरंबलुर, 13 सितंबरः डीएमके के एक नेता ने सत्ता और ताकत के नशे का शर्मनाक नमूना पेश किया है। उन्होंने क्रूरता की हदें पार करते हुए एक महिला पर लातों की बरसात कर दी। पीड़ित महिला चुपचाप उन्हें ऐसा करने से मना कर रही है लेकिन ताकत के नशे में चूर नेता उचक-उचक कर लात मार रहे हैं। यह घटना चार महीने पुरानी है जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। डीएमके नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

25 मई 2018 को पेरंबलुर के एक ब्यूटी सलून में डीएमके पार्षद सेल्वाकुमार पहुंचे थे। किसी बात से नाराज होकर उन्होंने एक महिला को बेतहाशा पीटना शुरू कर दिया। आस-पास मौजूद अन्य महिलाओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन सेल्वाकुमार को कोई फर्क नहीं पड़ा। वो लगातार लातें बरसाते रहे। सीसीटीवी में पुरानी घटना साफ तौर पर देखी जा सकती है।

किसी महिला को अमानवीय तरीके से पीटे जाने की घटना को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। सेल्वाकुमार की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गई है। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है। अभी तक सेल्वाकुमार के अमानवीय गुस्से के कारणों का पता नहीं चल सका है।

टॅग्स :तमिलनाडुवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई