लाइव न्यूज़ :

'दिलजले' नदीम ने दिल्ली के खान मार्केट में फूंक दी बाइक, किया पुलिस चौकी पर पथराव, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 25, 2022 18:14 IST

शादी टूटने से हताश नशे में धुत नदीम नाम के शख्स ने दिल्ली के खान मार्केट इलाके में पुलिस चौकी पर पथराव किया और ठीक उसके सामने अपनी बाइक को पेट्रोल छिड़ककर फूंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के पॉश इलाके खान मार्केट में 'दिलजले' नदीम ने ऐसा कारनामा किया कि वो सीधे जेल पहुंच गयानशे की हालत में नदीम ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और अपनी बाइक को पेट्रोल डालकर फूंक दीजोमैटे में फूड डिलीवरी बॉय का काम करने वाला नदीम दक्षिण दिल्ली के हौजरानी इलाके का निवासी है

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सबसे पॉश इलाके खान मार्केट में एक दिलजले ने ऐसा कारनामा किया कि उसके कारण वो सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक बीते 23 अक्टूबर को दिल्ली के खान मार्केट इलाके में नदीम नाम के एक शख्स ने नशे की धुत हालत में पुलिस चौकी पर पथराव किया और ठीक उसके सामने अपनी बाइक को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदीम ने पहले पुलिस चौकी पर पथराव किया, जिसमें चौकी की खिड़की में लगे शीशे चकनाचूर हो गये। बताया जा रहा है कि जिस समय नदीम शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था तो उस समय पुलिस चौकी में कोई भी पुलिसकर्मी नहीं मौजूद था। सभी पुलिसकर्मी गश्त पर निकले हुए थे। वहां मौजूद लोगों में से किसी ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद फौरन पुलिस कंट्रोल रूम की वैन मौके पर पहुंची और आक्रामक नदीम पर काबू पाया।

नदीम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि पुलिस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अपनी बाइक में आग लगाने वाला यह शख्स दक्षिण दिल्ली के हौज रानी का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसे तुगलक रोड थाने ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में नदीम बेहद हिंसक था और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे काबू में लिया और उसे थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वो जोमैटे में फूड डिलीवरी बॉय का काम करता है।

उसके अपनी बाइक में आग लगाने और पुलिस चौकी पर पथराव करने का जुर्म इसलिए क्योंकि उसकी शादी टूट गई थी। जिस कारण वो बहुत हताश था और शराब पीने के बाद बेकाबू हो गया था। घटना के बाद तुगलक रोड थाने में नदीम के खिलाफ धारा 436 (आग या किसी विस्फोटक पदार्थ से शरारत), 285 (लापरवाह आचरण), 278 (स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वातावरण बनाना), 283 (किसी भी सार्वजनिक रास्ते या नेविगेशन की लाइन में खतरे, बाधा या चोट के कारण) के तहत मामला मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :दिल्लीTughlaq Laneदिल्ली पुलिसजोमैटोक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने