लाइव न्यूज़ :

दो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2025 14:05 IST

त्रिपुराः हालत खतरे से बाहर बताई गई है।” उन्होंने बताया कि शनिवार को कमलपुर थाना में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि महिला सड़क पर पड़ी हुई थी।अम्बासा स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका सीटी स्कैन किया गया।अधिकारी ने बताया कि अब तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अगरतलाः त्रिपुरा के धलाई जिले में विवाहेतर संबंध रखने के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला की पिटाई कर दी और उसे जूते की माला पहनने को मजबूर किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह कमलपुर थाना क्षेत्र के हररखोला गांव में ग्रामीणों के एक समूह ने महिला को उसके घर से घसीटकर बाहर निकाला और उसकी पिटाई की। पीड़िता दो बेटों की मां है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने महिला को जूतों की माला पहनने के लिए भी मजबूर किया। एक अधिकारी ने बताया, घटना की “सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि महिला सड़क पर पड़ी हुई थी।

बाद में उसे अम्बासा स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका सीटी स्कैन किया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।” उन्होंने बताया कि शनिवार को कमलपुर थाना में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि अब तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बीच, त्रिपुरा महिला आयोग (टीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष झरना देबबर्मा ने रविवार को इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना को लेकर पहले ही एक मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। देबबर्मा ने कहा, “हम महिला के साथ की गई बर्बरता और अपमान की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

लोगों को कानून अपने हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं है। मैं पुलिस से आग्रह करती हूं कि इस घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।” उन्होंने कहा, “हम कल पीड़िता से मिलने के लिए कमालपुर में एक टीम भेजेंगे और टीसीडब्ल्यू अपनी सकरात्मक भूमिका निभाएगा। त्रिपुरा महिला आयोग महिला को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीत्रिपुराPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए