लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सीरियल किलर को उम्र कैद, 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में सजा, 30 से ज्यादा बच्चों का बलात्कार और मर्डर का है आरोप

By विनीत कुमार | Updated: May 25, 2023 14:35 IST

दिल्ली के सीरियल किलर रवींद्र कुमार को एक मामले में रोहिणी कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह सजा उसे 6 साल की एक बच्ची के साथ रेप और फिर उसका मर्डर कर देने के मामले में मिली है। उस पर 30 से अधिक बच्चों के साथ रेप और फिर उनकी हत्या कर देने का आरोप है।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने साइकोपैथ किलर रवींद्र कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस शख्स पर कई बच्चों के साथ रेप करने और फिर उनकी हत्या करने का आरोप है। शख्स पर हालांकि कथित तौर पर 30 से अधिक नाबालिग लड़कियों की हत्या और बलात्कार का आरोप है, कोर्ट ने गुरुवार को रवींद्र कुमार को छह साल की बच्ची के अपहरण, यौन उत्पीड़न और हत्या के लिए दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

रवींद्र कुमार, जो अब 32 साल का है, उसे 2015 में बच्चों के साथ बलात्कार करने और उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने तब पुलिस को बताया था कि उसने पहली बार उन्नीस साल की उम्र में ऐसा अपराध किया था।

पुलिस के मुताबिक, कुमार ने कथित तौर पर 2008 और 2015 के बीच लगभग 30 बच्चों को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार सबसे छोटा बच्चा सिर्फ दो साल का था और सबसे बड़ा 12 साल का था, जिसकी उसने हत्या की। आरोपों के अनुसार रवींद्र ऐसे बच्चों की खोज के लिए 40 किमी तक पैदल चलकर जाता था। वह एक बच्चे की तलाश करता, उसका यौन शोषण करता और फिर उसे मार देता था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल रेपिस्ट-हत्यारे ने घटनाओं को अंजाम देना उस समय शुरू किया जब वह एक सीडी प्लेयर पर दो पोर्न-हॉरर फिल्में देखकर मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित हुआ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जब थके हुए मजदूर शाम को लौटते और अपनी झुग्गियों में सोने चले जाते थे, उसी समय रवींद्र इनकी झुग्गियों के पास पहुंचता था। यह शख्स मजदूरों के बच्चों को 10 रुपये के नोट या मिठाई आदि का लालच देकर रात 8 बजे से आधी रात के बीच अपने साथ ले आता था।

वह बच्चों को एक सुनसान इमारत या खाली मैदान में ले जाता और उन पर हमला करता। बाद में पहचाने जाने के डर से वह ज्यादातर बच्चों को मार डालता था।

टॅग्स :दिल्ली समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?