लाइव न्यूज़ :

दिल्ली 'सामूहिक आत्महत्या': जानें क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कैसे हुई मौत?

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 2, 2018 14:43 IST

पुलिस इन मौतों की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है और हत्या या आत्महत्या के कोण से जांच जारी है। इस दौरान 6 मृतकों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 2 जुलाई: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में संत नगर इलाके के एक घर में 11 लोगों के शव मिलने से पुरे दिल्ली शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मौत के रहस्य पर हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस इन मौतों की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है और हत्या या आत्महत्या के कोण से जांच जारी है। इस दौरान 6 मृतकों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लटकना बताया गया है। मृतकों के साथ किसी तरह की कोई जोर-जबरदस्ती की घटना सामने नहीं आई है। मृतकों के घर से बरामद डायरी लिखी बातें तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास की तरफ इशारा कर रही हैं। पुलिस को घर से 35-35 पेज वाला डायरी बरामद हुआ है। जिसमें कई तरह की  अंधविश्वास की बातें लिखी हुई हैं। रजिस्टर में आत्महत्या के तरीके, समय और दिन तक भी बताए गए हैं। 

बुराड़ी केस: 11 लोगों की मौत के मामले में पड़ोस के बच्चे का बयान आया सामने, कही ये बात 

संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम ब्रांच) आलोक कुमार के मुताबिक 11 मृतकों में 6 लोगों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। दो लड़के, दो लड़कियों और उनकी माताओं के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गए हैं। उन्होंने कहा, 'पोस्टमॉर्टम से पता चलता है कि मौत लटककर हुई है न कि गला घोटने से।' 

'मुंह और ऑंखों पर पट्टियां बांध लो', पढ़ें सामूहिक 'सुइसाइड' डायरी में छिपे मौत के राज

गौरतलब है कि संत नगर में स्थित एक ही घर के अंदर एक परिवार के सभी 11 सदस्य रविवार 1 जुलाई की सुबह मृत पाए गए थे। मरने वालों में से 10 लोगों के शव फंदे पर लटके मिले थे, जबकि परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला सदस्य 77 वर्षीय नारायणी की लाश फर्श पर पड़ी मिली थी। पुलिस ने बताया कि 10 सदस्यों की आंखें और मुंह कपड़ों से बंधे हुए थे और उनके शव झूल रहे थे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :दिल्लीमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी