लाइव न्यूज़ :

दिल्ली महिला आयोग का दावा, लॉकडाउन में घरेलू हिंसा व महिलाओं के खिलाफ हिंसा संबंधी कॉलों में कमी आई

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:26 IST

आयोग ने बताया कि बलात्कार के मामलों में भी लगभग 71 प्रतिशत की कमी आई है। उसे प्रति दिन औसतन तीन से चार शिकायतें मिलती थीं जो अब कम होकर प्रति दिन अधिकतम एक या दो शिकायतें रह गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में लॉकडाउन के दौरान अपहरण के मामलों में भी 90 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है।आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह चिंताजनक है कि आयोग को बंद के दौरान भी महिलाओं के साथ बलात्कार, पोक्सो, घरेलू हिंसा के मामले मिल रहे हैं।

नयी दिल्लीदिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) के दौरान उसके पास घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर आने वाली फोन कॉल में कमी आई है। दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के मुताबिक, उसने पाया कि बंद के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। डीसीडब्ल्यू ने कहा कि वह अपनी महिला हेल्पलाइन और बलात्कार संकट प्रकोष्ठ के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान सप्ताह के सातों दिन, चौबीसों घंटे काम कर रहा है और महिला पंचायत की टीमें राशन लेने में महिलाओं और उनके परिवारों की मदद कर रही हैं, खासकर जेजे क्लस्टर क्षेत्रों में।

उसने कहा कि उसकी हेल्पलाइन 181 पर प्रति दिन 1500-1800 के बीच कॉल आती हैं। कॉल के विश्लेषण पर, यह देखा गया कि घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति नहीं है, बल्कि इसके विपरीत, आयोग को रिपोर्ट की गई संख्या में कमी आई है। बंद के दौरान, हेल्पलाइन पर 26 से 31 मार्च के बीच अधिक संख्या में कॉल आई। हेल्पलाइन पर 27 मार्च को 4,341 कॉल, 28 मार्च को 5522 कॉल और 29 और 30 मार्च को 3,000 से अधिक कॉल आईं। अधिकतर कॉल ऐसे लोगों ने कीं जिन्हें बंद के संबंध में संदेह थे।

आयोग ने कहा कि वह सभी शिकायतकर्ताओं को परामर्श देने के साथ-साथ मार्गदर्शन भी करता रहा है। आयोग ने छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, पीछा करने आदि मामलों में भी गिरावट पाई है। उसने बताया कि आयोग को 12 मार्च से 24 मार्च के बीच छेड़छाड़ से संबंधित प्रति दिन औसतन छह शिकायतें मिलीं।

यह शिकायतें अब कम होकर प्रति दिन औसतन दो से तीन तक हो गई हैं। आयोग ने बताया कि बलात्कार के मामलों में भी लगभग 71 प्रतिशत की कमी आई है। उसे प्रति दिन औसतन तीन से चार शिकायतें मिलती थीं जो अब कम होकर प्रति दिन अधिकतम एक या दो शिकायतें रह गई हैं। अपहरण के मामलों में भी 90 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह चिंताजनक है कि आयोग को बंद के दौरान भी महिलाओं के साथ बलात्कार, पोक्सो, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध सहित महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कुछ मामले मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा, " कोरोना वायरस के कारण राजधानी में अपराधों की संख्या में कमी आई है। यह दुखद है कि ऐसे समय में भी, जब पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है, महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार, घरेलू हिंसा जैसे अपराध हो रहे हैं। " 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी