लाइव न्यूज़ :

Delhi violence: अदालत ने जामिया के छात्र की पुलिस हिरासत नौ दिन के लिए बढ़ाई

By भाषा | Updated: April 6, 2020 20:41 IST

संशोधित नागरिकता कानून को ले कर हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे के एक मामले में बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए, उसकी हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने की जरूरत है जिसके बाद अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सिरोही ने हैदर की पुलिस हिरासत नौ दिन के लिए बढ़ा दी।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार छात्र मीरन हैदर (35) जामिया में पीएचडी कर रहा है। साथ ही वह राजद के युवा प्रकोष्ठ की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष है। हैदर के वकील अकरम खान ने पुलिस हिरासत बढ़ाए जाने के विरोध में अपनी दलील में कहा कि चार दिन की उसकी हिरासत में कोई नया साक्ष्य सामने नहीं आया है।

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे भड़काने के लिए साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र की पुलिस हिरासत अवधि सोमवार को नौ दिन के लिए बढ़ा दी।

छात्र के वकील ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार छात्र मीरन हैदर (35) जामिया में पीएचडी कर रहा है। साथ ही वह राजद के युवा प्रकोष्ठ की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष है। पुलिस ने कहा कि हैदर को सहआरोपी के सामने बिठा कर पूछताछ करने और संशोधित नागरिकता कानून को ले कर हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे के एक मामले में बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए, उसकी हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने की जरूरत है जिसके बाद अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सिरोही ने हैदर की पुलिस हिरासत नौ दिन के लिए बढ़ा दी।

हैदर के वकील अकरम खान ने पुलिस हिरासत बढ़ाए जाने के विरोध में अपनी दलील में कहा कि चार दिन की उसकी हिरासत में कोई नया साक्ष्य सामने नहीं आया है और के पुलिस के पास केवल वीडियो हैं जिनके आधार पर छात्र को पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

वकील ने अदालत को बताया कि जब भी जरूरत पड़ेगी, हैदर जांच में सहयोग करेगा। राज्यसभा सांसद और राजद नेता मनोज झा ने ट्वीट किया,‘‘दिल्ली पुलिस ने उसे जांच के लिए बुलाया। इसके बाद उन्हें ऊपर से आदेश मिले और उन्होंने मीरन हैदर को गिरफ्तार कर लिया जो कोरोना वायरस महामारी के वक्त में लोगों की सहायता कर रहे थे।’’ जेएनयू की राजद छात्र इकाई ने हैदर की रिहाई की मांग की और कहा कि पुलिस को लोगों को डराने के बजाए उनका मित्र बनना चाहिए। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली हिंसाजामिया मिल्लिया इस्लामियाकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी