लाइव न्यूज़ :

भाई अखिलेश ने चचेरी बहन की शादी का किया विरोध, बिहार का रहने वाला नीतीश दास ने गला घोंटकर हत्या की, शक से बचने के लिए अपराध के बाद कपड़े बदले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2025 21:30 IST

पुलिस के अनुसार यह घटना आठ मई को उस समय हुई जब अखिलेश द्वारका के जेजे कॉलोनी के फेज-2 स्थित नीतीश के घर गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश ने कथित तौर पर लोहे के तार से अखिलेश का गला घोंट दिया।शव को घर के बाहर फेंक दिया और अगली सुबह बिहार भाग गया।अखिलेश के पिता बालेश्वर दास ने पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी।

नई दिल्लीः दिल्ली के द्वारका में चचेरी बहन से शादी का विरोध करने वाले एक व्यक्ति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आरोपी नीतीश दास (24) को हत्या के कुछ दिनों बाद बिहार के नवादा स्थित उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक अखिलेश उस महिला का चचेरा भाई था जिससे नीतीश शादी करना चाहता था। यद्यपि दोनों परिवार उनके रिश्ते को लेकर सहमत थे, लेकिन अखिलेश ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कथित तौर पर कई बार नीतीश को धमकी भी दी थी। पुलिस के अनुसार यह घटना आठ मई को उस समय हुई जब अखिलेश द्वारका के जेजे कॉलोनी के फेज-2 स्थित नीतीश के घर गया था।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त अनित सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसके दौरान नीतीश ने कथित तौर पर लोहे के तार से अखिलेश का गला घोंट दिया। नीतीश ने बाद में अखिलेश के शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया और अगली सुबह बिहार भाग गया।’’

यह घटना नौ मई को तब सामने आई जब अखिलेश के पिता बालेश्वर दास ने पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की गईं, इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।

घटनास्थल के पास घूमते देखे गए एक युवक की पहचान बाद में नीतीश के रूप में हुई। एक गुप्त सूचना के आधार पर 11 मई को पुलिस को पता चला कि नीतीश बिहार में अपने पैतृक स्थान के लिए रवाना हो गया है। आरोपी का 14 मई को पता लगाया गया और उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान नीतीश ने अपराध कबूल करते हुए कहा कि अखिलेश द्वारा महिला से दूर रहने की लगातार धमकी दिए जाने के बाद उसने गुस्से में आकर ऐसा किया। उसने यह भी खुलासा किया कि शक से बचने के लिए उसने अपराध के बाद कपड़े बदल लिए थे।’’ पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का तार और घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि नीतीश का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्याबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?