लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में शरीर पर चाकू से वार, एक और वीडियो सामने आया, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 5, 2023 18:49 IST

तिहाड़ जेल की सेंट्रल गैलरी से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के शव को बाहर लाते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या कर दी गई थी।धारदार हथियार से 40 से 50 बार हमला कर हत्या कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर मारे गए थे।

नई दिल्लीः दिल्ली की तिहाड़ जेल में कुख्यात गोगी गिरोह के कथित चार सदस्यों ने टिल्लू ताजपुरिया की धारदार हथियार से 40 से 50 बार हमला कर हत्या कर दी। ताजपुरिया 2021 में रोहिणी की अदालत में हुई गोलीबारी की उस घटना में आरोपी था, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या कर दी गई थी।

इस बीच तिहाड़ जेल की सेंट्रल गैलरी से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के शव को बाहर लाते हुए देखा जा सकता है। दो अन्य लोगों को पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में शरीर पर चाकू से वार करते और मारते हुए देख सकते हैं। 

टिल्लू ताजपुरिया (33) को भूतल स्थित वार्ड में बंद किया गया था और प्रतिद्वंद्वी गुट गोगी गिरोह के चार कैदियों ने सुबह छह बजकर 15 मिनट पर उस हमला किया। हमलावर-दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान उसी वार्ड के पहले तल पर बंद थे।

गौरतलब है कि सितंबर 2021 में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की रोहिणी अदालत परिसर में दो लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हमलावर वकीलों का परिधान पहने हुए थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर मारे गए थे। हमलावरों ने उच्च सुरक्षा वाले वार्ड के पहले तल पर लगी लोहे की दो छड़ों को काटा और उन्हें फिर से वहां रख दिया, ताकि किसी को शक नहीं हो।

दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की कथित रूप से हत्या करने वाले चार कैदियों से पूछताछ करने की अनुमति लेने के लिए जल्द ही अदालत का रुख करेगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ताजपुरिया की हत्या की जांच कर रही पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से चार चादरें, खून से सने आरोपी के कपड़े और चार धारदार हथियार बरामद किए गये हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद आरोपियों की पहचान और घटना का क्रम स्थापित कर लिया गया है।

पश्चिम दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अक्षत कौशल ने कहा, "हम जल्द ही संदिग्धों से पूछताछ करने (के वास्ते अनुमति लेने) के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।" उन्होंने कहा कि जांच दल ने उस स्थान का दौरा किया जहां अपराध हुआ था और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

अधिकारी ने कहा, “ हमने अपराध करने में संदिग्धों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले संभावित हथियार भी बरामद किए हैं।” दिल्ली की तिहाड़ जेल में कुख्यात गोगी गिरोह के कथित चार सदस्यों ने रोहिणी अदालत में गोलीबारी की घटना के आरोपी टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार सुबह एक धारदार हथियार “92वें” बार घोंपकर हत्या कर दी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली पुलिसतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम