लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के रिश्तेदार से हुई ठगी की जांच के लिए बिहार पहुंची दिल्ली पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2023 18:33 IST

फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के दिल्ली में रहने वाले एक रिश्तेदार के साथ हुई ठगी के मामले की जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम बिहार पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस अमिताभ बच्चन के एक रिश्तेदार के साथ हुई ठगी की जांच के लिए पहुंची बिहार बिहार के दरभंगा के रहने वाले शख्स ने अभिताभ के रिश्तेदार को लगाया है करोड़ों का चूना दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को मामले में अवनीश चंद्र झा ऊर्फ तांत्रिक जी ऊर्फ गुरुजी की तलाश है

पटना: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के एक रिश्तेदार से ठगी के मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम बिहार पहुंच गई है। क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सझुआर गांव जाकर जांच पड़ताल की है। दरअसल, पिछले साल दिसंबर महीने में ठगों ने अमिताभ बच्चन के रिश्तेदार के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन के एक रिश्तेदार के साथ पिछले साल दिसंबर महीने में ठगी का मामला दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया था। इस ठगी के मामले में अबतक तीन आरोपित गिरफ्तार किए गये थे, जिनमें एक अवनीश चंद्र झा भी था। इसे तांत्रिक और गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है।

पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि गिरफ्तार आरोपित तांत्रिक यानी अवनीश झा जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का काम करता है। कई लोगों से फ्रॉड करने की बात सामने आई थी।

अमिताभ बच्चन के पीड़ित रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं और बड़े ग्रुप में उच्च पद पर आसीन रह चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि फरवरी 2020 में उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई थी। करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के बाद ये खुलासा हुआ था कि ये गैंग बनाकर अमीर घराने के चुनिंदा लोगों को टारगेट बनाते हैं।

कई राज्यों में इनके ऊपर केस दर्ज थे। अमिताभ बच्चन के रिश्तेदार से इसकी मुलाकात तिहाड़ जेल में होने की बात बताई गई थी। इसी क्रम में दिल्ली क्राइम ब्रांच सेक्टर 9 द्वारिका के एसआइ रवींद्र सिंह बहेड़ा थाना अंतर्गत सझुआर गांव पहुंचे। यहां आरोपित अवनीश झा का घर है। पुलिस ने यहां से कई जानकारी जुटाई गई।

टॅग्स :बिहारक्राइमदिल्ली पुलिसCrime Branchअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?