लाइव न्यूज़ :

कार में पत्नी संग था पत्रकार, तभी उठा ले गई पुलिस; अब मांगी माफी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2025 11:59 IST

Delhi News: डीसीपी ने कहा, "जब टीम ने उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा, तो उसने कथित तौर पर मना कर दिया और बहस करने लगा। बाद में उस व्यक्ति ने खुद को नोएडा के पत्रकार राहुल शाह के रूप में पहचाना।"

Open in App

Delhi News:दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों की हरकत ने उन्हें खुद माफी मांगने पर मजबूर कर दिया। क्योंकि पुलिस अपराधी ढूंढने निकली तो एक पत्रकार को ही पकड़ लिया। आरोपी की जगह पुलिस ने पत्रकार को गिरफ्तार किया जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। दरअसल, एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की टीम भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4) (मूल्यवान प्रतिभूति से जुड़ी धोखाधड़ी) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज एक मामले की जांच कर रही थी। 

 पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने कहा, ‘‘टीम बहादुरगढ़ निवासी राहुल के रूप में पहचाने गए आरोपी के मोबाइल फोन के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि वह कहां है।’ उन्होंने कहा कि इसी प्रक्रिया के दौरान टीम नोएडा के सेक्टर 38 में एक पेट्रोल पंप पर पहुंची जहां उन्हें एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कार में मिला जिसका विवरण संदिग्ध से मेल खाता था।

डीसीपी ने कहा, ‘‘जब टीम ने उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा तो उसने कथित तौर पर इनकार कर दिया और बहस करने लगा। बाद में उस व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम राहुल शाह है और वह नोएडा में पत्रकार है।’’ उन्होंने बताया कि गलती का एहसास होने पर पुलिस दल ने माफी मांगी और थाने वापस लौट गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया और न ही कोई बल प्रयोग किया गया।’’ डीसीपी ने कहा कि नैन-नक्श और नाम में समानता के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हुई। घटना के बारे में एक आंतरिक नोट तैयार किया गया है और आगे कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसपत्रकारदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?