लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पालम इलाके से पकड़े गए दो संदिग्ध बंग्लादेशी, कई पासपोर्ट और नकली टिकट बरामद

By शिवेंद्र राय | Updated: August 14, 2022 13:27 IST

राजधानी दिल्ली के पालम इलाके से दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। उनके पास से कई पासपोर्ट और बांग्लादेश के मंत्रालयों के 10 नकली टिकट बरामद किए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए पुलिस दोनो से कड़ी पूछताछ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपालम इलाके से पकड़े गए संदिग्ध बंग्लादेशीराजस्थान से पकड़े गए दो पाकिस्तानी एजेंटस्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए सतर्क है पुलिस

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजधानी दिल्ली के पालम इलाके से दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। इस बारे में सूचना देते हुए द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पालम इलाके से दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है और उनके पास से कई पासपोर्ट और बांग्लादेश के मंत्रालयों के 10 नकली टिकट बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा है कि आगे की जांच जारी है।

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में आतंकी खतरे को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। राजधानी में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गिरफ्तार किए गए दोनो बंग्लादेशी नागरिकों से पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं वो किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं थे।

स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए लाल किले के आस पास सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर जगह पूरी सतर्ककता के साथ मौजूद हैं। लाल किले के आस पास की ऊंची जगहों पर स्नाईपर तैनात किए गए हैं। साथ ही ड्रोन से भी इलाके की निगरानी की जा रही है। पूरे इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी सूचना मिली थी कि राजधानी और लाल किला इळाके में आतंकी पतंग के जरिए किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में ड्रोन डिटेक्ट करने वाले खास उपकरण लगाए गए हैं और किसी भी उड़ती चीज को तुरंत मार गिराने के आदेश हैं।

राजस्थान से पकड़े गए दो पाकिस्तानी एजेंट

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजस्थान में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के दो जासूस गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की पहचान भीलवाड़ा निवासी 27 वर्षीय नारायण लाल गदरी और जयपुर के 24 वर्षीय कुलदीप सिंह शेखावत के रूप में हुई है। छानबीन में पता चला है कि कुलदीप सिंह शेखावत पाली में एक शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। वह सेना के जवानों से दोस्ती करता था और उनसे खुफिया जानकारी हासिल कर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसपालमआजादी का अमृत महोत्सवक्राइम न्यूज हिंदीएनआईएISI
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?